विज्ञापन

राजपाल यादव बने छोटा पंडित, जेल से रिहा होने के बाद दिखे पब्लिक्ली पहली बार, अक्षय कुमार के साथ दो फिल्मों में आएंगे नजर

Rajpal Yadav Video: राजपाल यादव ने हाल ही में 9 करोड़ चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद मुंबई में पैपराजी से बात की और छोटा पंडित मोमेंट रिक्रिएट किया. 

राजपाल यादव बने छोटा पंडित, जेल से रिहा होने के बाद दिखे पब्लिक्ली पहली बार, अक्षय कुमार के साथ दो फिल्मों में आएंगे नजर
राजपाल यादव और अक्षय कुमार दो फिल्मों में आएंगे साथ नजर

राजपाल यादव पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में हैं. बीते दिनों एक्टर 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में थे. वहीं 17 फरवरी को एक्टर की जमानत हो गई थी. इसके बाद वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने अपने गांव पहुंचे थे. लेकिन अब वह मुंबई लौट आए हैं और अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो गए हैं. इसी बीच उन्हें पैपराजी को पब्लिक्ली पहली बार पोज देते हुए देखा गया.वहीं इस दौरान उन्होंने भूल भुलैया के आइकॉनिक छोटा पंडित के कैरेक्टर को रिक्रिएट किया, जिसका वीडियो देख फैंस की यादें ताजा हो गई हैं.

राजपाल यादव बने छोटा पंडित

राजपाल यादव चेक बाउंस केस में रिहा होने के बाद शूटिंग पर लौट गए हैं. वहीं हाल ही में उन्हें अक्षय कुमार के साथ भी देखा गया, जो कि पैपराजी के सामने पोज देते हुए नजर आए. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि राजपाल यादव पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं, जिसमें परेश रावल, अक्षय कुमार और रवीना टंडन जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं. वहीं एक्टर ने फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है. इसके अलावा राजपाल प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला में भी नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और तब्बू हैं. जबकि 10 अप्रैल को फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. 

राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला

राजपाल यादव बीते दिनों 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में चर्चा में रहे. दरअसल, साल 2010 में एक्टर ने उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू अता पता लापता के लिए लोन लिया था, जिसे चुकाने के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए. इसके बाद कोर्ट ने 2026 की शुरुआत में राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया था और एक्टर ने ऐसा किया भी, जिसके बाद भतीजी की शादी में शामिल होने की जमानत याचिका के साथ कुछ रकम जमा होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया. वहीं अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है. 

ये भी पढे़ं- राजपाल यादव का येरवड़ा जेल का है कनेक्शन! मुंबई पहुंचते ही वैनिटी वैन से शेयर किया पहला वीडियो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Movies,  Rajpal Yadav Upcoming Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com