विज्ञापन

राजपाल यादव ने तिहाड़ से आते ही कर ली नए सफर पर निकलने की तैयारी, इंस्टाग्राम पर दे डाला ये हिंट

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर फैंस को इस बात की जानकारी दी है वो नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं.

राजपाल यादव ने तिहाड़ से आते ही कर ली नए सफर पर निकलने की तैयारी, इंस्टाग्राम पर दे डाला ये हिंट

बॉलीवुड के जाने माने कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव जेल से रिहा होकर अपनी नॉर्मल लाइफ में वापस लौट आए हैं. चेक बाउंस मामले में राजपाल ने खुद को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने राजपाल की पैसों से मदद की. तब जाकर एक्टर ने कोर्ट में ढाई करोड़ रुपए जमा किए और उन्हें अंतरिम जमानत मिली (18 मार्च 2026). 7 फरवरी को जेल से रिहा होने के बाद एक्टर ने पहले अपनी भतीजी की शादी अटेंड की और अब वो काम के लिए वापस मुंबई लौट आए हैं. इतना ही नहीं राजपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर फैंस को ये जानकारी दी है कि वो एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं. हालांकि ये सफर क्या होगा इस बारे में एक्टर ने अपने पोस्ट में नहीं लिखा है. 

ये भी पढ़ें: एक्टर से नेता बने विजय मुश्किल में, बीवी ने डाली तलाक की अर्जी, लगाए एक्ट्रेस के साथ संबंधों के आरोप

 मुंबई लौटे एक्टर ने किया ये पोस्ट

अपने पोस्ट में मूवीज वाम इंडिया को टैग करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘एक नई शुरुआत! मैं आज जो कुछ भी हूं आप सबके हमेशा मिलने वाले प्यार और साथ की वजह से हूं. मैं एक ऐसे सफर की तरफ कदम बढ़ा रहा हूं जो मेरे दिल के बहुत करीब है. जल्द ही नया सिलसिला शुरू होने वाला है और मैं इस सफर में आप सबको शामिल करने के लिए बेकरार हूं'. एक्टर ने इस पोस्ट में कुछ क्लीयर नहीं कहा है कि वो किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं, या कोई शो शुरू कर रहे हैं. लेकिन फिर से शूटिंग पर वापस लौटने के लिए लोग उन्हें बधाई जरूर दे रहे हैं.

अक्षय कुमार के साथ दो फिल्मों में आएंगे नजर

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल के हाथ कुछ प्रोजेक्ट्स लगे हैं जिनकी जानकारी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी. एक्टर एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. राजपाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग शुरू कर दी है, दोनों ही फिल्मों में वो अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Actor Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Movies, Rajpal Yadav News, Rajpal Yadav Bail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com