विज्ञापन

Rajpal Yadav First Video: राजपाल यादव ने मुंबई पहुंचते ही वैनिटी वैन से शेयर किया पहला वीडियो, अब कहां से आ गया येरवड़ा जेल?

Rajpal Yadav First Video: राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही इंस्टाग्राम पर अपने चाहने वालों के लिए वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सेट पर शूट के लिए तैयार होते हुए नजर आ रहे हैं. 

Rajpal Yadav First Video: राजपाल यादव ने मुंबई पहुंचते ही वैनिटी वैन से शेयर किया पहला वीडियो, अब कहां से आ गया येरवड़ा जेल?
Rajpal Yadav First Video: राजपाल यादव ने जेल से रिहा होने के बाद शूटिंग की शुरू

Rajpal Yadav First Video: राजपाल यादव पिछले काफी समय से चर्चा में हैं. 5 करोड़ के कर्ज के मामले में उन्हें 17 फरवरी को जमानत मिलने के बाद वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए. लेकिन अब वह 23 फरवरी को मुंबई पहुंच गए हैं और अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग की तैयारी शुरु कर दी है, जिसके चलते उन्होंने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है और बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने वैनिटी विचार के जरिए इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

येरवडा जेल से राजपाल यादव ने बताया कनेक्शन

राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, थोड़ा सा अंजन, थोड़ा सा मनोरंजन, यही तो लाइफ का परफेक्ट बैलेंस है. #vanityvichaar. क्लिक में राजपाल यादव कहते हैं, वैनिटी विचार में आपका स्वागत है. ईश्वर की दया से आप लोगों के आशीर्वाद से. सबके प्यार से काम पर लौट आया हूं. 1997 को हम आए थे मुंबई. येरवडा जेल के पीछे स्वराज सीरियल में पहली बार एक्शन सुनने का मौका मिला था. मंजू दीदी उसकी प्रोड्यूसर थीं. डीडीवन पर कार्यक्रम आता था छोटा सा. वहीं से लेकर अगले साल 2027 में 30 साल हो जाएंगे. किसी भी आंधी में तूफान में हमेशा इस मुंबई की सरजमीं में जब से वो 13 जुलाई 1997 को मेकअप लगा. उसके बाद आज तक मेकअप लगता चला जा रहा है. वैनिटी मिलती चली जा रही है. 

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव के घर फिर गूंजेगी शहनाई, लेकिन उससे पहले आएगा 18 मार्च

आगे उन्होंने कहा, हमारी भारतीय सिनेमा और जनता जनार्दन, मातापिता और ददा जी के आशीर्वाद से. ये आपका आशीर्वाद और ये आपका प्यार, जिसकी वजह से मुझमें आत्मविश्वास, परिश्रम और प्यार, सफलता की कूंजी. हर प्लेटफॉर्म पर आपके सामने पेश होता रहूंगा. कोशिश करुंगा की आंखों के पीछे एक मीनिंगफुल अंजन मिले. खुश रहने के लिए और अच्छे ब्लड सर्कुलेशन के लिए एक स्वस्थ मनोरंजन मिले. आई लव अंजन और मनरंजन. 

ये भी पढें- राधा भाभी की 10 फोटो, राजपाल यादव के 15 बच्चों की है जिम्मेदारी, भतीजी की शादी में यूं किया हर काम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com