विज्ञापन

23 साल बाद सलमान खान की फिल्म के पास हिट होने का आखिरी मौका, कमा लिए 5 करोड़ 50 लाख तो धुल जाएगा कलंक

Tere Naam Collection: 27 फरवरी को सलमान खान की वो फिल्म रिलीज हो रही है जिसे 23 साल पहले दर्शकों का भरपूर प्यार नहीं मिल पाया था. लेकिन अब इसके पास हिट होने का सुनहरा मौका है.

23 साल बाद सलमान खान की फिल्म के पास हिट होने का आखिरी मौका, कमा लिए 5 करोड़ 50 लाख तो धुल जाएगा कलंक
Tere Naam Collection: जानें सलमान खान की फिल्म 23 साल बाद कैसे हो सकती है हिट
नई दिल्ली:

Tere Naam Box Office Collection: सलमान खान की 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे नाम' की गिनती आज भी बॉलीवुड की सबसे इमोशनल और यादगार प्रेम कहानियों में होती है. सतीश कौशिक निर्देशित यह फिल्म तमिल फिल्म ‘सेथु' की रीमेक है, जिसमें सलमान खान ने राधे का किरदार निभाया था. एक राउडी कॉलेज स्टूडेंट जो प्रेम में सारी हदें पार कर जाता है. भूमिका चावला ने नीरजा का रोल प्ले किया. तेरे नाम 15 अगस्त 2003 को रिलीज हुई थी और इसका म्यूजिक हिमेश रेशमिया का था. जो आज भी फैन्स के जेहन में तरोताजा है. आइए जानते हैं तेरे नाम से जुड़ी हर वो जानकारी जोे बताएगी फिल्म का इतिहास.

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office: सनी देओल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनीं बॉर्डर 2, 35वें दिन भी जारी है कमाई

बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विकिपीडिया के मुताबिक तेरे नाम का बजट लगभग 10 करोड़ रुपये था जबकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24.54 करोड़ रुपये था. ये कलेक्शन वर्ल्डवाइड ग्रॉस था. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 14.53 करोड़ रुपये रहा, जबकि इंडिया ग्रॉस 22.53 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 24.54 करोड़ रुपये था. इस तरह फिल्म फायदे का सौदा रही थी. इसे सलमान खान के करियरक की कल्ट फिल्मों में से माना जाता है. 

तेरे नाम से जुड़ी दिलचस्प बातें...

  • फिल्म की कहानी राइटर बाला के एक दोस्त की रियल लाइफ घटना पर बेस्ड है.
  • सलमान के लंबे बाल फैन्स में क्रेज बन गए. लेकिन फिल्म में वह बिना बालों के भी नजर आए थे. 
  • यह सलमान की 1999 की ‘हम साथ साथ हैं' के बाद पहली बड़ी हिट थी. 2000-2002 की उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप या एवरेज रहीं.
  • तेरे नाम की एडवांस बुकिंग 5 साल में सलमान की किसी फिल्म की सबसे ज्यादा थी.
  • रीमेक होने के बावजूद हिंदी वर्जन ओरीजिनल वर्जन से ज्यादा पॉपुलर हुआ.

2026 में 23 साल बाद फिल्म री-रिलीज हो रही है. इस पीवीआर-आईनॉक्स के मंथ ऑफ लव के तहत रिलीज किया गया है. जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो इसको हिट कहलाने के लिए भारत में 20 करोड़ का नेट कलेक्शन कमाना था. लेकिन ऐसा नहीं हो सका था. अब कहा जा रहा है कि अगर फिल्म 5 करोड़ 50 लाख कमा लेती है तो इसे लेकर वर्डिक्ट हिट में तब्दील हो सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com