विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2017

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की बन गई जोड़ी, हॉरर कॉमेडी में आएंगे नजर

राजकुमार राव बॉलीवुड के मोस्ट हैपनिंग स्टार बन गए हैं. वे हर जॉनर की फिल्में कर रहे हैं और अब वे हॉरर कॉमेडी में हाथ आजमाने जा रहे हैं.

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की बन गई जोड़ी, हॉरर कॉमेडी में आएंगे नजर
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव
  • पहली बार साथ आएगी ये जोड़ी
  • राज-डीके ने ही बनाई थी 'गो गोवा गॉन'
  • सैफ अली खान थे फिल्म में
नई दिल्ली: राजकुमार राव बॉलीवुड के मोस्ट हैपनिंग स्टार बन गए हैं. वे हर जॉनर की फिल्में कर रहे हैं और अब वे हॉरर कॉमेडी में हाथ आजमाने जा रहे हैं. इस बात का ऐलान श्रद्धा कपूर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर किया है. उन्होंने अपने फैन्स को बताया है कि वे राज और डीके की हॉरर कॉमेडी में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी. श्रद्धा ने ट्वीट किया हैः मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं अपने फेवरिट एक्टर्स में से एक राजकुमार राव के साथ काम करने जा रही हूं. मस्ती भरी फिल्म बनाने वाले राज और डीके की जोड़ी इस हॉरर कॉमेडी को डायरेक्ट कर रही है.
 
Viral हुआ Bigg Boss की इस कंटेस्टेंट का Video, पंजाबी सिंगर के साथ फरमा रही हैं इश्क

यह पहला मौका होगा जब दोनों की जोड़ी परदे पर नजर आएगी. राज और डीके ने 'गो गोवा गॉन' बनाई थी और यह भारत की पहली जॉम्बी मूवी थी. 'गो गोवा गॉन' 2013 में रिलीज हुई थी और इसमें सैफ अली खान, कुणाल खेमू, पूजा गुप्ता और वीर दास लीड रोल में थे. फिल्म को पसंद किया गया था. जॉम्बी मूवी का कॉन्सेप्ट हॉलीवुड का है लेकिन राज-डीके ने यह सफल कोशिश की थी, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी.

Video: वेब सीरीज 'बोस डेड/अलाइव' की टीम से खास मुलाकात



ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान के सामने फूट-फूटकर रोने लगी कैटरीना कैफ, रुकवानी पड़ी शूटिंग

अगर सूत्रों पर यकीन किया जाए तो राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म 'गो गोवा गॉन' की सीक्वल हो सकता है.  अगर ऐसा होता है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में राज-डीके इस बार जॉम्बी के जरिये किस तरह हंसाते हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajkummar Rao, Horror Comedy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com