सिनेमाघरों पर बेशक नई फिल्मों का दौर लौटने में अभी कुछ समय है. लेकिन OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों की बहार है. नेटफ्लिक्स के पसंदीदा कलाकार राधिका आप्टे (Radhika Apte) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) एक बार फिर एक नई फिल्म के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए आ रहे हैं. इस फिल्म का नाम 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग (Monica, O My Darling)' है. फिल्म का थ्रिलर बताया जा रहा है. इस तरह नेटफ्लिक्स पर राधिका आप्टे की एक और धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी.
नेटफ्लिक्स फिल्म ''मोनिका, ओ माय डार्लिंग'
राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने अपने ट्विट एकाउंट पर नेटफ्लिक्स फिल्म (Netflix Film) का ऐलान करते हुए लिखा है, 'यह रेडफ्लिक्स (Radflix) है और फिर से थ्रिल टाइम है! मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं फिर से नेटफ्लिक्स पर नजर आऊंगी. मुझे 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग (Monica, O My Darling)' का हिस्सा बनने की बेहद खुशी है जिसमें राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर और आकांक्षा रंजन भी होंगे.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राधिका आप्टे का ओटीटी करियर
राधिका आप्टे (Radhika Apte) के OTT करियर की बात करें तो उन्होंने लगातार शानदार प्रोजेक्ट्स किए हैं. उन्होंने 'सेक्रेड गेम्स' में दमदार किरदार अदा किया था. जिसके बाद वह 'घूल (Ghoul)' वेब सीरीज में भी नजर आईं. इसके अलावा वह 'रात अकेली है (Sacred Games)', 'लस्ट स्टोरीज (Lust Stories)' जैसी फिल्मों में भी दिख चुकी हैं. इस तरह उन्होंने अपनी एक्टिंग से दिल जीता है और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार एक्टिव रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं