एक मां-बाप के लिए उनसे बच्चे से ज्यादा प्यारा कोई नहीं होता है. उसके लिए वो हर वो चीज करने की कोशिश करते हैं, जो उसकी लाइफ को सिंपल और अच्छा बनाए. लेकिन सोचिए एक प्यारा सा अमीर परिवार जिसमें सब कुछ बिल्कुल ठीक चल रहा है, लेकिन तभी एक फोन कॉल पूरे परिवार की दुनिया में उथल-पुथल मचा देता है. कॉल पर बच्चे के किडनैप होने की खबर मिलती है और किडनैपर्स मांगते हैं करोडों की फिरौती. परिवार को कुछ समझ नहीं आता है, पुलिस को बताते हुए पैंसा का इंतजाम करना शुरु हो जाता है. लेकिन तभी कहानी में एक मोड़ आता है, जो अमीर और गरीब के बीच का फर्क सामने ला देता है. किडनैपर्स जिस अमीर परिवार के बच्चे को किडनैप करते हैं वो असल में दूसरा बच्चा होता है. अब कहानी में आता है नया मोड़ की आखिर कीसकी जान की कीमत कितनी है और क्या पैसा सब कुछ ठीक कर सकता है.
9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर हुई स्ट्रीम
हम बात कर रहे हैं 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई फिल्म एनिमल्स (Animals) की, जिसमें सस्पेंस, किडनैपिंग की कहानी है. फिल्म का निर्देशन बेन एफ्लेक के ने किया है. फिल्म में बेन एफ्लेक ने मार्क किमबॉल के किरदार में, कैरी वॉशिंगटन ने अबिगेल वॉशिंगटन, गिलियन एंड्रेसन ने डेल बर्टन, एड्रियाना पाज ने सेसिलिया ट्रूजिलो, लुइस गेरार्डो मेंडेज ने रेमन वैले और स्टीवन यून ने सैम एलिसन का रोल प्ले किया है.
मालिक का बेटा समझकर उठा ले गए दूसरा बच्चा, 70 मिलियन डॉलर की फिरौती
फिल्म की बात करें तो इसमें मार्क, लॉस एंजिलिस में मेयर पद का चुनाव लड़ा. वहीं उनकी पत्नी अबिगेल बनी हैं. इन दोनों की जिंदगी में तब तूफान आता है जब उनके बेटे के किडनैप होने की खबर सामने आती है. लेकिन किडनैपिंग की सच्चाई उनकी सोच से बिल्कुल उलट होती है. किडनैपर गलती से मार्क के बेटे की जगह उनके घर में काम करने वाली महिला के बेटे हेक्टर को उठा ले जाते हैं. इसके बाद कहानी में पैसा, परिवार, पॉलिटिक्स और इंसानियत के बीच टकराव शुरू हो जाता है. बच्चे को छोड़ने के लिए किडनैपर्स 70 मिलियन डॉलर की फिरौती की मांग करते हैं.
यह भी पढ़ें | 4600 करोड़ की फिल्म ने रिलीज से दो महीने पहले ही कमा डाले 967 करोड़ रुपये, विलेन के नाम पर बिक रहे टिकट
मार्क की पॉलिटिक्स और बच्चे को सुरक्षित घर वापस लाने की कोशिश के बीच पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ राज भी सामने आने लगते हैं. वो एक ऐसे व्यक्ति की मदद लेता है जो इस मामले को अपने तरीके से सुलझाने की कोशिश करता है. अपने बच्चे को बचाने के लिए रेमन खुद किडनैपर्स से भिड़ जाता है और इसके बाद ऐसी कुछ चीजें होती हैं जो मार्क के पॉलिटिक करियर पर भी असर डालती हैं.
क्या कहती है फिल्म की कहानी
फिल्म का कहानी सिर्फ किडनैपर्स से अपने बच्चे को छुड़ाने की नहीं रह जाती है. बल्कि इसमें दिखाया गया है कि कैसे लोग बुरे वक्त में भी अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. 1 घंटे 46 मिनट की इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्क्सपेट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 83 देशों में नंबर वन पर रैंक कर रही है. वहीं IMDB पर इसे 5.2 रेटिंग मिली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं