विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2022

आजकल ऐसी जिंदगी जी रही हैं 'रात कली एक ख्वाब में आई' गाने की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, शादी के बाद छोड़ दी फिल्में

फिल्म की हीरोइन अर्चना को लेकर फैन्स में जबरदस्त जिज्ञासा रही है कि वह आजकल कहां है और क्या कर रही हैं? लीजिए हम आपको बता देते हैं. अर्चना फिल्म डायरेक्टर हेमंत गुप्ता और सिंगर रत्ना गुप्ता की बेटी हैं.

आजकल ऐसी जिंदगी जी रही हैं 'रात कली एक ख्वाब में आई' गाने की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, शादी के बाद छोड़ दी फिल्में
आजकल ऐसी जिंदगी जी रही हैं 'रात कली एक ख्वाब में आई' गाने की ये खूबसूरत एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

ऋषिकेश मुखर्जी बॉलीवुड के ऐसे डायरेक्टर थे, जो सीधी-सादी कहानियों के जरिये हंसाने से लेकर सार्थक मनोरंजन करने के लिए लोकप्रिय रहे हैं. उनकी प्रमुख फिल्मों में सत्यकाम, गुड्डी, गोलमाल, चुपके-चुपके, अभिमान, आनंद और मिली के नाम आते हैं. लेकिन हमेशा सीधी-सादी कहानियां कहने वाली ऋषिकेश 1971 में एक ऐसी फिल्म लेकर आए जिसमें कॉमेडी के साथ ही रहस्य और रोमांच का छौंक भी लगाया था. जितनी दिलचस्प फिल्म की कहानी थी, उतना ही दिलचस्प फिल्म का टाइटल भी था. यह फिल्म थी ‘बुड्ढा मिल गया.'

इस छोटी और नए सितारों के साथ बनाई गई फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और इसका संगीत उनके जेहन में रच बस गया. ‘बुड्ढा मिल गया' का गाना ‘रात कली एक ख्वाब में आई' खूब पॉपुलर हुआ. मुंबई में समुद्र किनारे फिल्माया गया यह गीत आज भी संगीत प्रेमियों के जेहन में एकदम ताजा है. इस गाने को किशोर कुमार ने गाया है. इसका म्यूजिक आर.डी. बर्मन का है और लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं. इस गाने के लिरिक्स बहुत ही कमाल के हैं. इस गाने में नवीन निश्चल और अर्चना नजर आते हैं. फिल्म में उनकी प्यारी नोक-झोंक और केमेस्ट्री को काफी सराहा गया था.

फिल्म की हीरोइन अर्चना को लेकर फैन्स में जबरदस्त जिज्ञासा रही है कि वह आजकल कहां है और क्या कर रही हैं? लीजिए हम आपको बता देते हैं. अर्चना फिल्म डायरेक्टर हेमंत गुप्ता और सिंगर रत्ना गुप्ता की बेटी हैं. अर्चना ने ‘फैरी', ‘बुड्ढा मिल गया' और ‘अनोखा दान' जैसी तीन फिल्मों में काम किया. फिर  1974 में अपने कॉलेज के दोस्त योगेश मोटवाणे से शादी कर ली. शादी के बाद अर्चना ने फिल्मों को अलविदा कह दिया और फिर कुछ समय बाद वह परिवार के साथ अमेरिका चली गईं. लेकिन ‘बुड्ढा मिल गया; वह फिल्म थी, जिसने उनको पहचान दिलाई. पांच दशक गुजर जाने के बाद भी किशोर कुमार का गाया ‘रात कली एक ख्वाब में आई' गीत नवीन निश्छल और अर्चना की जोड़ी को यादगार बनाता है और आज भी इसमें वही ताजगी बरकरार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Archana, Actress Archana, Archana Life, Raat Kali Ek Khawab Mein Aayi, Raat Kali Ek Khawab Mein Aayi Girl, Buddha Mil Gaya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com