बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग वॉर फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज की तैयारी में बिजी हैं. हालांकि वह दूसरे नए एक्टर्स को भी सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, भाईजान ने अपने इंस्टाग्राम पर साजिद नाडियाडवाला और वर्दा खान के बेटे, सुभान नाडियाडवाला की आने वाली फिल्म 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है, जो वायरल हो रही है. इसी के साथ उन्होंने अपनी पेरेंट्स, बहन अर्पिता और आयुष शर्मा और साजिद नाडियाडवाला को शादी की सालगिरह की बधाई दी है.
सलमान खान ने शेयर की ऐसी दीवानगी की पहली झलक
ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं की पहली झलक शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, "मम्मी-पापा (सलीम खान-सलमा खान), अर्पिता, आयुष, साजिद नाडियाडवाला और वर्दा, बधाई हो! आप लोगों ने इतने सारे साल साथ बिताए हैं प्यार-मोहब्बत से भी और लड़-झगड़ कर भी. आप सभी को शादी की सालगिरह मुबारक! और सुभान अल्लाह, 'ऐसी दीवानगी' के फर्स्ट लुक के लिए बधाई. भविष्य के लिए एक सलाह. भविष्य में जियो, न तो बहुत ज्यादा हवा में उड़ो और न ही निराश हो."
ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं से साजिद नाडियाडवाला के बेटे का डेब्यू
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि फिल्म निर्माता शशांक खेतान ने 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' ने सुभान और आइरा जैसे नए चेहरों को पेश किया, जो इस फिल्म से बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं. अपनी इस आने वाली फिल्म के जरिए, निर्देशक प्यार, जुनून और बदले की एक नई दुनिया दिखाने के लिए तैयार हैं.
ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं के बारे में
फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो में इसकी दुनिया की एक दिलचस्प झलक देखने को मिलती है. इसमें दो प्रेमियों के बीच एक बेहद निजी पल को दिखाया गया है, जिसके तुरंत बाद एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आता है. अमित चंद्रा, नलिनी दत्ता खेतान, करिश्मा ठक्कर और शशांक खेतान द्वारा निर्मित, ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं 214 एंटरटेनमेंट के लिए एक महत्वपूर्ण शुरुआत है, जो शशांक खेतान, अमित चंद्रा और नलिनी दत्ता खेतान द्वारा स्थापित नया लॉन्च किया गया प्रोडक्शन बैनर है. खेतान द्वारा लिखित और निर्देशित, बदला लेने वाली प्रेम कहानी 9 जुलाई, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- भिखारी ठाकुर का 109 साल पुराना भोजपुरी नाटक, पत्नी का परदेस गए बिदेसिया पति का दिखाया दर्द, आज भी छू लेता है दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं