विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2015

पंजाब सरकार ने फिल्म ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया

चंडीगढ़:

पंजाब सरकार ने डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड पर रोक लगा दी है। इस फिल्म का पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में विरोध हो रहा है।

मु़ख्यमंत्री के सलाहकार हरचरण बैंस ने बताया, पंजाब सरकार ने राज्य में ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ फिल्म को दिखाने पर रोक लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'फिल्म के ट्रेलर सार्वजनिक होने पर पैदा तनाव की खबरों के बाद यह कदम उठाया गया है'। उन्होंने कहा, 'खुफिया सूचना मिली थी कि अगर यह फिल्म राज्य में दिखाई गई तो शांति भंग हो सकती है। इस सूचना के बाद इस कार्रवाई की जरूरत पड़ी'।

रविवार को इस फिल्म की प्रस्तावित रिलीज के खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में प्रदर्शन होने के बाद पंजाब एवं हरियाणा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। कल शिरोमणि अकाली दल, इंडियन नेशनल लोकदल और सिख संगठन हरियाणा, पंजाब एवं दिल्ली में इस फिल्म के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे। हरियाणा के सिरसा में भी प्रदर्शन हुआ था, जहां डेरा प्रमुख का मुख्यालय है। डेरा प्रमुख की सिखों की शीर्ष संस्था अकाल तख्त से टकराव है।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पंजाब सरकार, मैसेंजर ऑफ गॉड, Dera Sachcha Sauda, पंजाब, डेरा सच्चा सौदा, MSG, गुरमीत राम रहीम, Gurmeet Ram Rahim, Messenger Of God
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com