विज्ञापन
This Article is From May 06, 2019

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी क्यों हुई कैंसिल, मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी कैंसिल हो गई है. प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस बात की पुष्टि की है कि...

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी क्यों हुई कैंसिल, मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु व भाई सिद्धार्थ
  • भाई की शादी हुई कैंसिल
  • मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा
  • जानें आखिर क्या कहा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी कैंसिल हो गई है. प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस बात की पुष्टि की है कि सिद्धार्थ चोपड़ा और इशिता कुमार की शादी आपसी सहमति से कैंसिल कर दी गई. उन्होंने न्यूज वेबसाइट स्पॉटबॉय से कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सिद्धार्थ अभी तक शादी के लिए तैयार नहीं है. इशिता ने कहा, 'मेरे बेटे सिद्धार्थ ने मुझसे कहा कि वह अभी तक शादी के लिए तैयार नहीं हैं. उसने बताया कि उसे अभी और समय की जरूरत है.' मधु चोपड़ा ने इस संबंध में अधिक जानकारी देने से मना किया. सूत्रों ने स्पॉटबॉय से बताया कि 'इस अरेंज मैरिज को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाया जा रहा था.'

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने राहुल गांधी को ट्वीट से दिया जवाब, बोलीं- आपके पिता राजीव गांधी एक...

हालांकि सिद्धार्थ चोपड़ा और इशिता कुमार की शादी की तारीख की घोषणा नहीं की गई थी. पहले के रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की शादी पिछले सप्ताह में होने वाली थी. पिछले हफ्ते, इशिता कुमार की आपातकालीन सर्जरी के कारण सिद्धार्थ की शादी को स्थगित करने की खबरें इंटरनेट पर आ गई थीं, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि शादी वास्तव में इसी वजह से रोक दी गई. शनिवार को, जब अफवाहों को शांत किया गया तो न्यूज वेबसाइट पिंकविला ने मधु चोपड़ा के हवाले से कहा, "उन्होंने (सिद्धार्थ और इशिता) इस शादी से मना कर दिया."

Sacred Games Teaser: पंकज त्रिपाठी की धांसू एंट्री, सवाल ये कि- 'इस खेल का असली बाप कौन?'

इसी बीच, इशिता कुमार ने इस साल फरवरी में हुए रोका सेरेमनी की तस्वीरों को हटा दिया है और इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- "नई शुरुआत" और "सुंदर अंत". फिलहाल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और जायरा वसीम (Zaira Wasim) भी नजर आएंगे. इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा सिद्धार्थ कपूर और सोनाली बोस के साथ प्रोड्यूस भी कर रही हैं. प्रियंका जल्द ही अन्य प्रोजेक्ट्स में भी नजर आने वाली हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Madhu Chopra, Siddharth Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com