विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2021

प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति के साथ किया Rain Dance, फैंस ने ली चुटकी- दीदी साबुन चाहिए...देखें Video

हालांकि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) चोपड़ा का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो में दोनों Rain Dance करती नजर आ रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति के साथ किया Rain Dance, फैंस ने ली चुटकी- दीदी साबुन चाहिए...देखें Video
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का रेन डांस वीडियो वायरल
  • प्रियंका और परिणीति का रेन डांस वीडियो वायरल
  • टिप टिप बरसा पानी पर झूम उठीं बहनें
  • पीसी अमेजन प्राइम शो 'सिटाडेल में जल्द आएंगी नजर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड से हॉलीवुड में पैर जमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और आए दिनों अपने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में दोनों बहनें कूल अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. दिलचस्प यह है कि इन दिनों मुंबई में बारिश हो रही है और दोनों ही बहने 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस कर रही हैं. हालांकि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का यह थ्रोबैक वीडियो है. 

इस समय परिणीति चोपड़ा तुर्की में वेकेशन पर हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Video) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्षय कुमार और रवीना टंडन के गाने 'टिप-टिप बरसा पानी' पर गजब के एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. वीडियो में प्रियंका की फ्री स्टाइल डांस फॉर्म को देख फैंस कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'दोनों बहनें प्यारी हैं.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'दीदी साबुन चाहिए क्या ?' दोनों एक्ट्रेस के वीडियो पर मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. 

एक्ट्रेसेस के काम की बात करें तो परिणीति (Parineeti Chopra Movies) अब अपनी अगली फिल्म 'एनिमल' में एक्टर रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी. वहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Movies)  जल्द ही अमेजन प्राइम शो 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं. इस शो में रिचर्ड मैडन  मुख्य भूमिका में हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parineeti Chopra, Tip Tip Barsa Paani, Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Dance Video, Priyanka Chopra Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com