विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2019

निक जोनास के साथ कभी गाना नहीं गाएंगी प्रियंका चोपड़ा, बताई ये वजह

प्रियंंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनास (Nick Jonas) को लेकर किया खुलासा, उनके साथ डुएट को लेकर इंटरव्यू में कह डाली यह बात...

Also Read in
निक जोनास के साथ कभी गाना नहीं गाएंगी प्रियंका चोपड़ा, बताई ये वजह
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनास (Nick Jonas) को लेकर किया खुलासा
  • प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास को लेकर किया खुलासा
  • कहा- निक के साथ कभी गाना नहीं गाऊंगी
  • जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) की शादी को 1 साल पूरा होने वाला है. अकसर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोमांटिक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. लेकिन हाल ही प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनास (Nick Jonas) को लेकर खुलासा किया है, जिससे हर कोई हैरान है. दरअसल, 'प्रो म्यूजिक काउंटडाउन (Pro Music Countdown)' में इस बात का खुलासा किया कि वह कभी अपने पति यानी सिंगर निक जोनास के साथ गाना नहीं गाएंगीं. 

अजित पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद से दिया इस्तीफा, Twitter पर Memes का तूफान


प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कहा, 'मैं उनके सामने गाने की हिम्मत भी नहीं कर सकती. वे बचपन से गाने बनाते लिखते आ रहे हैं. वे म्यूजिक कंपोज करते हैं. लेकिन मेरे पास म्यूजिक की इस तरह की शिक्षा नहीं है. मुझे म्यूजिक बहुत पसंद है, लेकिन मैं कभी उनके साथ डुएट गाना नहीं गाऊंगी. मैं रोज सुबह जागती हूं तो वे पियानो पर मेरे लिए लाइव गा रहे होते हैं. मुझे रेडियो चलाने की जरूरत नहीं पड़ती.'

अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा तो बॉलीवुड एक्टर, बोले- ना घर के रहे ना...

बता दें, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी 1 दिसंबर 2018 को बड़ी ही धूमधाम से हुई थी. प्रियंका चोपड़ा अकसर निक जोनास के साथ रोमांटिक फोटो भी शेयर करती हैं, जो खूब वायरल भी होती हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Instagram, Nick Jonas, Priyanka Chopra And Nick Jonas, Nickyanka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com