विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के पिता की अनदेखी झलक, मां मधु चोपड़ा जन्मदिन पर याद कर हुईं भावुक, दिखाई गोल्डन डेज की फोटोज

23 अगस्त यानी आज प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का जन्मदिन है. इस मौके पर उनकी मां मधु काफी इमोशनल नजर आईं और उन्होंने पति को याद एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी.

प्रियंका चोपड़ा के पिता की अनदेखी झलक, मां मधु चोपड़ा जन्मदिन पर याद कर हुईं भावुक, दिखाई गोल्डन डेज की फोटोज
पति को याद कर भावुक हुईं मधु चोपड़ा
Social Media
नई दिल्ली:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ.मधु चोपड़ा ने रविवार (23 अगस्त) को अपने दिवंगत पति डॉ. अशोक चोपड़ा की जयंती पर उन्हें भावुक अंदाज में याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो साझा करते हुए उन्हें "स्वर्गीय जन्मदिन" की शुभकामनाएं दीं. डॉ.मधु चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें डॉ. अशोक चोपड़ा के साथ बिताए गए परिवार के कई यादगार पल शामिल हैं. वीडियो में बेटी प्रियंका चोपड़ा और बेटे सिद्धार्थ चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं.

पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, "मेरे पति, मेरे प्यार और मेरे दिल के उस हिस्से को स्वर्गीय जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिसे मैं हर दिन अपने साथ लेकर चलती हूं. काश मैं आपका जन्मदिन यहीं मना पाती, लेकिन उम्मीद है कि आपको पता होगा कि आपसे कितना प्यार किया जाता है, आपको कितना याद किया जाता है और हमेशा याद रखा जाएगा."

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का 10 जून 2013 को मुंबई में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. वह भारतीय सेना की मेडिकल कॉर्प्स में चिकित्सक और सर्जन थे और लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. प्रियंका चोपड़ा भी अक्सर अपने दिवंगत पिता को याद करती रहती हैं और उन्हें अपना "सबसे बड़ा चीयरलीडर" बताती हैं. उन्होंने अपने पिता की याद में कलाई पर "डैडी लिटिल गर्ल" का टैटू भी बनवाया है.

हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी चार वर्षीय बेटी मालती मैरी की एक भावुक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह अपने नाना डॉ. अशोक चोपड़ा की तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर खड़ी नजर आई थीं. मालती को अपने नाना से मिलने का अवसर नहीं मिल पाया, क्योंकि उनके जन्म से पहले ही उनका निधन हो चुका था.

यह भी पढ़ें: 'सुबह देवी की पूजा होती है, रात में रेप होता है' वीर दास के इस कमेंट पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- इसके मुंह काला कर, गधे पर बैठाकर घुमाना चाहिए

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' में मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. प्रियंका इसमें मंदाकिनी नाम की एक साहसी इतिहासकार की भूमिका निभाएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Father Ashok Chopra, Madhu Chopra, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com