विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2021

प्रियंका चोपड़ा को लेकर खुला राज, क्वारंटीन के दौरान गई थीं नए घर में और यूं किया था गृह प्रवेश- देखें Photos

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Twitter) की किताब Unfinished की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. यह तस्वीरें उनके गृह प्रवेश की है.

प्रियंका चोपड़ा को लेकर खुला राज, क्वारंटीन के दौरान गई थीं नए घर में और यूं किया था गृह प्रवेश- देखें Photos
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के गृह प्रवेश की तस्वीरें हुईं वायरल
  • प्रियंका चोपड़ा के गृहप्रवेश की तस्वीर हुई वायरल
  • कोरोना काल में किया था नए घर में प्रवेश
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photos
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब हॉलीवुड में भी जाना-पहचाना नाम बन गई हैं. उनकी कई हॉलीवुड फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Twitter) ने अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की है. अब प्रियंका चोपड़ा की किताब भी रिलीज हो गई है. प्रियंका चोपड़ा की नई किताब का नाम है 'अनफिनिस्ड.' इस किताब में एक्ट्रेस ने अपने जीवन के सफर को बताया है. हालांकि, इसी बीच उनकी किताब के कुछ पन्ने सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं. 


जिनकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं. इनमें एक तस्वीर ऐसी भी है. जिसमें वह निक जोनास के साथ अपने नए घर में गृहप्रवेश करती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के नीचे लिखा है, "क्वारंटीन के दौरान अपने नए घर में जाना काफी असामान्य था. लेकिन हमने इसको बेस्ट बनाया, गृहप्रवेश सेरेमनी के साथ." इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की शादी की तस्वीरें भी उनकी किताब में से लीक हुई हैं.


हालांकि, यूं तो यह तस्वीरें निक जोनास के फैन क्लब ने शेयर की हैं. लेकिन एक्ट्रेस ने भी अपनी किताब के इन पन्नों को शेयर करते हुए लिखा है, "नो स्पोइलर्स प्लीज." प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Tweet Viral) के इस ट्वीट पर  लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.  बता दें, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' रिलीज हुई है. इस फिल्म को फैन्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Photos, Priyanka Chopra Instagram, Priyanka Chopra Book Photos Leakes, Priyanka Chopra Unfinished
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com