- 'द स्काई इज पिंक' की रैपअप पार्टी में जमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा
- व्हाइट ड्रेस और येलो हील में प्रियंका चोपड़ा का लुक रहा जबरदस्त
- प्रियंका चोपड़ा का वीडियो वायरल
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky is Pink) की तैयारी में लगी हुई हैं. हालांकि, फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है, जिसकी खुशी में बीते रात फिल्म की पूरी कास्ट और टीम ने जमकर पार्टी की. 'द स्काई इज पिंक' (The Sky is Pink) की शूटिंग खत्म होने के पर एक रैपअप पार्टी आयोजित की गई, जिसमें फिल्म के सारे कास्ट मौजूद रहे. इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का लुक काफी जबरदस्त था. लेकिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के लुक से ज्यादा उनका डांस सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 'द स्काई इज पिंक' की रैपअप पार्टी में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मस्ती में नाचती नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.
विश्व कप के मैचों में बार-बार बारिश आने से भड़का यह बॉलीवुड एक्टर, लिखा- किस बात का वर्ल्ड कप
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 'द स्काई इज पिंक' की पार्टी में खूब धमाल मचाया. पार्टी में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी फिल्म 'दोस्ताना' और 'दिल धड़कने दो' के गाने पर थिरकती दिखाई दीं. प्रियंका चोपड़ा ने रैपअप पार्टी में इतना शानदार डांस किया कि इसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ रॉय कपूर और बाकी की टीम भी डांस करती नजर आई. डांस करते हुए प्रियंका चोपड़ा काफी खुश नजर आ रही थीं.
Baaghi 3: 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे रितेश देशमुख, जानें क्या होगा इनका किरदार
फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky is Pink) की रैपअप पार्टी में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) व्हाइट ड्रेस पहनकर पहुंची थीं. इसके साथ उन्होंने येलो हील पहनी, जो ड्रेस के साथ परफैक्ट लग रही थी. अपने इस लुक में प्रियंका चोपड़ा पार्टी काफी स्टनिंग लग रही थीं. हालांकि प्रियंका चोपड़ा की तबीयत ठीक नहीं थी क्योंकि उनके घुटने में चोट लगी थी. अपनी चोट पर बैंडेज बांधकर प्रियंका चोपड़ा पार्टी में शामिल हुईं और खूब मस्ती की.
सारा अली खान की Photo देख फैन ने किया प्रपोज, कहा- मेरे साथ 7 फेरे लोगी...
बता दें कि फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky is Pink) 11 अक्टूबर को दुनियाभर में रिलीज होगी. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), फरहान अख्तर (Farhan Akhtar), जायरा वसीम (Zaira Waseem) और रोहित सुरेश शराफ (Rohit Suresh Sharaf) मुख्य भूमिका निभाएंगे. फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस और जूही चतुर्वेदी ने किया है. जबकि इसके प्रोड्यूसर खुद प्रियंका चोपड़ा, सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला हैं. प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर दूसरी बार द स्काई इज पिंक में साथ नजर आएंगे. इससे पहले उन्होंने साथ में फिल्म दिल धड़कने दो मूवी में अपना रोल अदा किया था.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं