विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2020

Preity Zinta ने उठा ली कैंची और काट डाले पति के बाल- देखें वायरल Video

प्रीति जिंटा (Preity Zinta) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति के बाल काटती नजर आ रही हैं.

Preity Zinta ने उठा ली कैंची और काट डाले पति के बाल- देखें वायरल Video
प्रीति जिंटा (Preity Zinta) का वीडियो हुआ वायरल
  • प्रीति जिंटा का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने काटे अपने पति के बाल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं.  बता दें, कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण एक्ट्रेस प्रीति जिंटा फिलहाल अपने घर में कैद हैं. ऐसे में वह अपने वीडियो शेयर कर, फैन्स का मनोरंजन करती रहती हैं. हाल ही में प्रीति जिंटा (Preity Zinta Video) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रीति कैंची से अपने पति के बाल काटती नजर आ रही हैं. प्रीति जिंटा के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिस पर फैन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

इस वीडियो में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के पति जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) एक जगह बैठे हुए हैं, तो प्रीति उनके बड़े ही इतमिनान के साथ बाल काट रही हैं. प्रीति जिंटा और जीन का यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.  इससे पहले एक्ट्रेस का एक और वीडियो वायरल हुआ था, इस वीडियो में अपने घर के बगीचे में उगी सब्जियों को तोड़ती नजर आ रही थीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से गमले में उन्होंने बड़े-बड़े  शिमला मिर्च उगा रखे हैं और साथ ही उन्हें तोड़ कर एक बाउल में रख रही हैं. प्रीति का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आया था.

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने फिल्म 'दिल से' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. दिल से में अपने रोल के लिए प्रीति जिंटा को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. हिंदी सिनेमा के अलावा प्रीति जिंटा तेलुगू, पंजाबी और इंग्लिश फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं. अपने करियर के दौरान एक्ट्रेस ने 'सोल्जर', 'क्या कहना', 'चोरी-चोरी चुपके चुपके', 'दिल चाहता है', 'कोई मिल गया', 'कल हो ना हो', 'फर्ज', 'वीर जारा', 'सलाम नमस्ते', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'दिल है तुम्हारा' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Preity Zinta, Preity Zinta Video, Preity Zinta Video Viral, Preity Zinta Cuts Her Husband Hair, Preity Zinta Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com