एक्टर विजय सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए बुधवार 6 मई तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र अर्लेकर के पास पहुंचे. गवर्नर ने टीवीके नेता विजय के दावे को स्वीकार नहीं किया. इसके बाद विजय गवर्नर से आज यानी कि 7 मई को दोबारा मिल रहे हैं. इस पर अब साउथ के एक्टर प्रकाश राज ने प्रतिक्रिया दी है. प्रकाश राज ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “गवर्नर का यह व्यवहार बेहद निंदनीय, अस्वीकार्य और संविधान के खिलाफ है. हममें मतभेद हो सकते हैं, लेकिन विजय को जनता का समर्थन मिला है. उन्हें विधानसभा में अपना अधिकार जताने की अनुमति दी जानी चाहिए.”
क्या है मामला?
Tamilaga Vettri Kazhagam (टीवीके) के पास फिलहाल 108 विधायक हैं, जबकि पूर्ण बहुमत के लिए 118 की जरूरत है. विजय ने गवर्नर को 113 विधायकों (कांग्रेस के 5 सहित) के समर्थन वाला पत्र सौंपा था. लेकिन गवर्नर ने साफ कहा कि केवल 118 सदस्यों के हस्ताक्षर वाले पत्र पर ही शपथ ग्रहण की अनुमति दी जाएगी.
This Governor s behaviour is Disgusting .. unacceptable and unconstitutional. We may have differences … but Vijay has got the mandate . He should be allowed to claim his right on the floor of the house. #justasking https://t.co/T72CVedXhJ
— Prakash Raj (@prakashraaj) May 7, 2026
गवर्नर ने विजय से पूछा कि आप 113 विधायकों के साथ सरकार कैसे बनाएंगे? TVK सरकार को और कौन सी पार्टी समर्थन देगी? इसके अलावा क्या 113 विधायकों के साथ एक स्थिर सरकार बनाई जा सकती है? राज्यपाल ने सरकार बनाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगने के लिए विजय को आमंत्रित किया था. उन्होंने कहा, “आप यह आश्वासन कैसे दे सकते हैं कि शपथ लेने के बाद आप बहुमत साबित कर देंगे? क्या केवल इस धारणा के आधार पर कोई कार्रवाई की जा सकती है कि अंततः बहुमत का समर्थन मिल ही जाएगा?”
कहां चूक गए थलापति विजय?
चुनावी राजनीति और सरकार बनाने से जुड़े मामलों के जानकारों का कहना है कि विजय से यही चूक हुई. वो सिंगल लारजेस्ट पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा करते तो अभी वो शपथ ग्रहण की तैयारी कर रहे होते. फ्लोर टेस्ट तक बहुमत का आंकड़ा जुटाने का मौका भी उन्हें मिलता. लेकिन राजनीतिक अनुभव की कमी के कारण वो यह नहीं कर सके.
यह भी पढ़ें: पवन सिंह की पत्नी ने तलाक के बदले मांगे 10 करोड़, बोलीं- ना शादी करूंगी ना करने दूंगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं