विज्ञापन

पवन सिंह की पत्नी ने तलाक के बदले मांगे 10 करोड़, बोलीं- ना शादी करूंगी ना करने दूंगी

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने इंटरव्यू में कुछ ऐसी बातें कहीं जो कि जो कि हैरान करती हैं. ज्योति ने कहा कि अब उन्हें शादी से डर लगने लगा है और पवन ने उनके 8 साल बर्बाद कर दिया.

पवन सिंह की पत्नी ने तलाक के बदले मांगे 10 करोड़, बोलीं- ना शादी करूंगी ना करने दूंगी
पवन सिंह की पत्नी ने मांगी 10 करोड़ की एलिमनी
Social Media
नई दिल्ली:

Pawan Singh Divorce Alimony: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद अब तलाक तक पहुंच गया है. ज्योति सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पवन सिंह से 10 करोड़ रुपये एलिमनी मांगी है. ज्योति ने सूर्या भाई नाम के यूट्यूब चैनल पर इस बातचीत में अपने दिल की बात शेयर की. ज्योति सिंह ने इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने शुरू में पवन सिंह से 3 करोड़ रुपये की मांग की थी.  लेकिन पवन इस रकम पर राजी नहीं हुए और उन्होंने सिर्फ 50 लाख रुपये देने की बात कही. ज्योति ने पूछा कि 50 लाख रुपये में आजकल दो कमरों का घर भी नहीं मिलता. उन्होंने यह भी कहा कि पवन सिंह को 3 करोड़ देने में ही 8 साल लग गए, इसलिए कोर्ट में उन्होंने 10 करोड़ की मांग रखी.

ज्योति सिंह ने कहा, “लोग देख रहे हैं कि मैंने 10 करोड़ मांगे हैं, लेकिन मेरी सोच यह है कि अगर 3 करोड़ देने में 8 साल लग गए तो 10 करोड़ का केस 15 साल तक तो चलेगा. न मैं दोबारा शादी करना चाहती हूं और न ही उन्हें करने दूंगी.” ज्योति ने आगे बताया कि शादी के नाम से अब उन्हें डर लगने लगा है. उन्होंने कहा, “जो ट्रॉमा मैंने झेला है, उसकी वजह से मेरे अंदर शादी का डर बैठ गया है. अगर मुझे नई जिंदगी शुरू करनी होती तो मैं बहुत पहले कह देती कि आप अपना रास्ता, मैं अपना रास्ता.”

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pawan singh

उन्होंने पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्हें साथ नहीं रहना था तो शुरू में ही अलग हो जाते. उन्होंने उनके 8 साल बर्बाद कर दिए. ज्योति ने यह भी बताया कि तलाक के कागजात पर साइन करने को पवन तैयार हैं, लेकिन उन्होंने खुद ही इसे रोका हुआ है.

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ

पवन सिंह की पहली पत्नी प्रिया कुमारी सिंह थीं. उनकी शादी 2014 में हुई थी, लेकिन 2015 में प्रिया का निधन हो गया. इसके तीन साल बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और अब दोनों के बीच तलाक की प्रोसेस चल रही है.
यह पूरा मामला भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है. ज्योति सिंह की इन बातों ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: 29 साल का हीरो, बॉक्स ऑफिस पर दी 4150 करोड़ की फिल्म, ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीन पर अब शुरू हुआ विवाद

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh And Jyoti Singh Divorce Case, Pawan Singh Wife Jyoti Singh About Actor, Jyoti Singh Said About Pawan Behaviour, Pawan Singh, Pawan Singh Viral Video, Pawan Singh Photos, Pawan Singh Movies, Pawan Singh Controversies, Pawan Singh News, Pawan Singh Wife, Pawan Singh Girlfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com