विज्ञापन

बॉलीवुड के भाईजान से डरे प्रभास, सलमान खान की फिल्म के साथ नहीं रिलीज करेंगे अपनी फिल्म

Prabhas Salman Clash: प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की SVC63 से क्लैश बचाने के लिए मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट बदल सकते हैं.

बॉलीवुड के भाईजान से डरे प्रभास, सलमान खान की फिल्म के साथ नहीं रिलीज करेंगे अपनी फिल्म
सलमान खान से क्लैश नहीं चाहते प्रभास? पोस्टपोन हो सकती है ‘स्पिरिट’

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों की टक्कर हमेशा सुर्खियों में रहती है. जब दो सुपरस्टार्स आमने-सामने आते हैं, तो इसका असर फिल्मों की कमाई पर भी पड़ता है. अब ऐसी ही खबर प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट' को लेकर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले ईद 2027 पर रिलीज होने वाली ये फिल्म अब पोस्टपोन की जा सकती है. कहा जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म SVC63 के कारण मेकर्स नई रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट के सामने रणबीर कपूर को क्यों आया गुस्सा, पैपराजी पर भड़के एक्टर बोले- पीछे हटो

ईद 2027 पर होने वाला था बड़ा क्लैश

संदीप रेड्डी वांगा ने पहले घोषणा की थी कि ‘स्पिरिट' 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी. ये समय ईद के त्योहार के आसपास पड़ रहा था. लेकिन अब सलमान खान ने भी अपनी फिल्म SVC63 को ईद 2027 पर रिलीज करने का ऐलान कर दिया है. इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी और इसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं.

सलमान खान की ईद रिलीज का रिकॉर्ड

सलमान खान का ईद रिलीज से हमेशा खास कनेक्शन रहा है और उनकी कई फिल्में त्योहार के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर चुकी हैं. साल 2010 में आई ‘दबंग' ने दुनियाभर में करीब 215 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि ‘बॉडीगार्ड' ने 230 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद ‘एक था टाइगर' ने 320 करोड़ और ‘किक' ने 378 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. सलमान खान की सबसे बड़ी ईद ब्लॉकबस्टर ‘बजरंगी भाईजान' रही, जिसने करीब 921 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं ‘सुल्तान' ने भी 627 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. हालांकि बाद के सालों में ‘ट्यूबलाइट', ‘रेस 3', ‘किसी का भाई किसी की जान' और ‘सिकंदर' जैसी फिल्मों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन ईद पर सलमान खान की फिल्मों का क्रेज आज भी मेकर्स के लिए बड़ा फैक्टर माना जाता है.

दिसंबर 2027 में रिलीज हो सकती है ‘स्पिरिट'

संदीप रेड्डी वांगा अब ‘स्पिरिट' को दिसंबर 2027 में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि 1 दिसंबर की तारीख वांगा के लिए पहले भी लकी साबित हो चुकी है, क्योंकि रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल' इसी तारीख को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

पहले दीपिका का नाम, फिर तृप्ति हुई फाइनल

‘स्पिरिट' पहले भी अपनी कास्टिंग को लेकर काफी चर्चा में रह चुकी है. शुरुआती रिपोर्ट्स में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया था, लेकिन बाद में तृप्ति डिमरी को फिल्म में शामिल किया गया. फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में प्रभास और तृप्ति का इंटेंस अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. बताया जा रहा है कि करीब 300 करोड़ रुपए के बजट में बन रही इस फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी के अलावा विवेक ओबेरॉय, प्रकाश राज और कंचना जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म को हिंदी, तेलुगू समेत कई भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com