विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2025

पवन सिंह की बीवी ने मांगे लोगों से पैसे, जानें क्या है ऐसी मजबूरी

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं. ज्योति ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

पवन सिंह की बीवी ने मांगे लोगों से पैसे, जानें क्या है ऐसी मजबूरी
पवन सिंह की बीवी ने मांगे लोगों से पैसे
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं. ज्योति ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने अपने फैंस और समर्थकों के लिए एक भावुक संदेश लिखा और आर्थिक मदद की अपील की है. ज्योति ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बैंक डिटेल्स और क्यूआर कोड शेयर करते हुए लोगों से सहयोग मांगा है.

ये भी पढ़ें; क्योंकि सास भी कभी बहु थी में नजर आने वाले बिल गेट्स आज की डेट में हैं इतने अमीर, दौलत में कइयों को छोड़ चुके हैं पीछे

ज्योति ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'राम और कृष्णा जैसे अवतारियों को भी समाज से बहुत कुछ सहना पड़ा. मैं तो एक तुक्क्ष महिला हूं जो विभिन्न दंसो को झेल करके भी कुछ लोगों द्वारा दोषी बताई जाती रही हूं. कुछ लोगों द्वारा मेरी आंखों की आंसू, मेरा विलाप, आपके स्नेह और आशीर्वाद के लिए तरसती मेरी आंखों में भी छल और नाटक दिखती है. लेकिन मेरे जैसे लाखों पीड़ितों की आवाज को सशक्त करने मैं काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रही हूं.'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अपार जनसमर्थन मिल रहा है,चुनाव के इस मुहिम को और मजबूत करने में कृपया मेरी मदद करें और जो भी हो सके नीचे दिए गए क्यूआर कोड पर अपना सहयोग राशि भेजें. मैं बड़ी आशा के साथ आंचल फैलाएं आपकी द्वार खड़ी होकर के इसलिए बोल पा रही हूं क्योंकि मैं आपकी बेटी, बहन और जिम्मेदारी हूं. पिछले चुनाव से आज तक मैंने काराकाट का दामन नहीं छोड़ा है हमेशा आपके सुख-दुख की सहभागी रही हूं. आज अपनी बेटी आपसे मदद मांग रही है.'

ज्योति ने इससे पहले पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और उनसे मिलने की कोशिश भी की थी, लेकिन बात नहीं बनी. अब पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं ज्योति को अपने फैंस और काराकाट की जनता से कितना समर्थन मिलता है, यह देखना दिलचस्प होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Jyoti Singh, Bihar Assembly Elections 2025, Pawan Singh Wife Jyoti Singh, Pawan Singh And Jyoti Singh Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com