प्यार तो हो ही जाता है. लेकिन वह अपनी मंजिल यानी शादी तक पहुंच पाना किसी किसी की किस्मत में होता है. ऐसी ही कुछ कहानी लेकर पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म आज हमार प्यार की शादी बा आए हैं. भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में पवन सिंह का जलवा ही कुछ और है. जिनके नाम से फैन्स थियेटर तक खिंचे चले आते हैं या फिर यू ट्यूब पर सर्च करके उनकी फिल्में और ट्रेलर ढूंढते हैं. फैन्स उनकी अपकमिंग मूवी का बेहद शिद्दत से इंतजार करते हैं. बहुत जल्द उनकी फिल्म सूर्य वंशम रिलीज होने वाली है. उससे पहले ही उनकी एक फिल्म ट्रेलर रिलीज हुआ है. रिलीज होने के 24 घंटे पूरे होने से पहले ही फिल्म का ट्रेलर लाखों करोड़ों हिट्स हासिल कर चुका है. ये ट्रेलर है फिल्म आज हमार प्यार के शादी बा फिल्म का ट्रेलर.
आज हमार प्यार के शादी बा का धांसू ट्रेलर
पवन सिंह की अपकमिंग मूवी आज हमार प्यार के शादी बा कब रिलीज होगी. फिल्म की कहानी क्या होगी. पवन सिंह का लुक कैसा होगा. इस फिल्म से जुड़े तमाम ऐसे सवाल थे. जिसका जवाब फैंस जानना चाहते थे. अब फिल्म का ट्रेलर इन सारे सवालों का जवाब बन कर सामने आया है. यू ट्यूब पर रैपचिक नामक के चैनल पर इस मूवी का ट्रेलर का रिलीज हुआ है. फिल्म का ट्रेलर करीब साढ़े तीन मिनट लंबा है. जिसे रिलीज हुए बमुश्किल 24 घंटे ही हुए हैं. और ट्रेलर 353 के हिट्स हासिल कर चुका है. पवन सिंह के फैन्स ने खबर लिखे जाने तक इस ट्रेलर को 28 हजार से ज्यादा लाइक्स भी दे दिए थे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एक्शन इमोशन से भरपूर
आज हमार प्यार के शादी बा नाम का ये ट्रेलर एक्शन और इमोशन्स से भरपूर है. फिल्म में पवन सिंह का रोमांस भी दिखेगा तो उनके जज्बात और धमाकेदार एक्शन भी फैन्स देख सकेंगे. उनके अलावा फिल्म में परी पांडे, प्रकाश जैस, धामा वर्मा, कुणाल सिंह, केके गोस्वामी जैसे कलाकार के भी दिखाई देंगे. फिल्म की कहानी लिखने के साथ ही उसे डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी संभाली है फिरोज खान ने.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं