विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2021

भाई से लड़ाई कर रही थीं जेमी लीवर, पापा जॉनी लीवर झूमकर लगे नाचने- देखें वीडियो

जॉनी लीवर का एक वीडियो बेटी जेमी लीवर और बेटे जेस लीवर के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें फैमिली भरपूर इंजॉय कर रही है.

भाई से लड़ाई कर रही थीं जेमी लीवर, पापा जॉनी लीवर झूमकर लगे नाचने- देखें वीडियो
जॉनी लीवर ने बेटा और बेटी के साथ जमकर किया डांस
नई दिल्ली:

जॉनी लीवर बॉलीवुड के शानदार कॉमेडियन हैं. अकसर अपने वनलाइनर से जॉनी लीवर फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं. उनकी बिटिया जेमी लीवर भी शानदार कॉमेडियन हैं और अकसर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. जैमी लीवर का अपने भाई जेस लीवर के साथ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह पहले तो भाई के साथ लड़ती नजर आती हैं. लेकिन पापा जॉनी लीवर के धूम मचाते ही पूरी फैमिली डांस करने लग जाती हैं. इस तरह फैमिली का यह मजेदार वीडियो फैन्स का दिल जीत रहा है. 

जॉनी लीवर, जेमी लीवर और जेस लीवर के इस वीडियो पर न सिर्फ फैन्स बल्कि सितारे भी कमेंट कर रहे हैं. जेमी लीवर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'आप लोगों ने इसके लिए ही कहा था.' इस वीडियो पर गौरव गेड़ा और आम्रपाली दुबे ने कमेंट किया है. वहीं फैन्स इस शानदार फैमिली बता रहे हैं. इस वीडियो को अभी तक ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैंय. 

जेमी लीवर हाल ही में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आई थीं. फिल्म में उनका रोल छोटा लेकिन काफी मजेदार था. जबकि जॉनी लीवर हाल ही में कुली नंबर 1 और हंगामा 2 में नजर आ चुके हैं. दोनों ही फिल्मों में उनके कॉमिक अंदाज को पसंद किया गया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Johnny Lever, Jamie Lever, Jess Lever, Johnny Lever Video, Jamie Lever Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com