विज्ञापन

फिर हेरा फेरी से लेकर आवारा पागल दीवाना तक, जॉनी लीवर की कॉमेडी के 27 मिनट के सीन देख छूटी फैंस की हंसी 

जॉनी लीवर के बर्थडे पर यूट्यूब पर एक कॉमेडी सीन वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस एक्टर को कॉमेडी का रावण कहते हुए नजर आ रहे हैं. 

फिर हेरा फेरी से लेकर आवारा पागल दीवाना तक, जॉनी लीवर की कॉमेडी के 27 मिनट के सीन देख छूटी फैंस की हंसी 
जॉनी लीवर के यूट्यूब पर कॉमेडी सीन
नई दिल्ली:

जॉनी लीवर की कॉमेडी का हर कोई फैन हैं. 14 अगस्त को जन्मे बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन ने अपनी खास आवाज, जबरदस्त टाइमिंग, चेहरे के एक्सप्रेशन और अलग-अलग किरदारों से दर्शकों को पर्दे पर खूब हंसाया. वहीं उनकी फिल्मों की लिस्ट में फिर हेरा फेरी से लेकर आवारा पागल दीवाना का नाम शामिल है, जिसने दर्शकों को खूब हंसाया. इसी के चलते हम आपको जॉनी लीवर की कॉमेडी वाला 27 मिनट का एक वीडियो दिखाने वाले हैं, जो यूट्यूब पर लोगों को खूब हंसा रहा है. वहीं वायरल हो रहा है. 

जॉनी लीवर की कॉमेडी हुई वायरल

यूट्यूब पर फिल्म खट्टा मीठा, फिर हेरा फेरी और आवारा पागल दीवाना से जॉनी लीवर की कॉमेडी के सीन वायरल हो रहे हैं, जिसे देख फैंस खूब हंस रहे हैं. जैसा की आप जानते हैं कि फिर हेरा फेरी में जॉनी लीवर ने खूंखार गैंगस्टर का किरदार निभाया था. जबकि खट्टा मीठा में वह एक रोड़ बनाने वाले कर्मचारी के रूप में नजर आए थे. वहीं आवारा पागल दीवाना में उनका किरदार छोटा खत्री का था, जिसके डायलॉग खूब पसंद किए गए थे. 

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के पसंदीदा गीतों में शुमार है वीर रस का ये गाना, 65 साल पहले निरूपा रॉय ने भरा ऐसा जोश, आज भी नहीं पड़ा फीका

इस फिल्म से शुरू हुआ जॉनी लीवर का फिल्मी करियर

जॉनी लीवर को फिल्म 'दर्द का रिश्ता' में काम करने का अवसर मिला. इसके बाद जॉनी लीवर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. छोटे रोल से उन्होंने लीड सपोर्टिंग रोल तक का सफर तय किया. फिल्म 'बाजीगर' ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी. इसके बाद जॉनी लीवर बॉलीवुड के उन कलाकारों में शामिल हो गए, जिनकी एंट्री भर से दर्शकों को हंसी की उम्मीद होने लगती थी. 

इन किरदारों के लिए फेम हैं जॉनी लीवर

'बाबूलाल', 'छोटा छत्री' और 'असलम भाई' जैसे किरदार आज भी लोगों को याद हैं. उनकी खासियत यह थी कि वह छोटे से छोटे रोल को भी अपनी कॉमेडी और एक्सप्रेशन से यादगार बना देते थे. जॉनी लीवर ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और अपने लंबे करियर में कई पुरस्कार भी जीते. उन्हें 'दीवाना मस्ताना' और 'दूल्हे राजा' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन अवॉर्ड मिला. फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी पर भी अपनी कॉमेडी का जलवा दिखाया और कई शो में नजर आए. 

Awarapan 2 Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई इमरान हाशमी की आवारापन 2, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने दिया रिव्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Johnny Lever, Bollywood, Johnny Lever Comedy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com