विज्ञापन

Friday Releases: 18 सितंबर को थिएटर और ओटीटी पर आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, रिलीज होंगी 10 फिल्में-वेब सीरीज

शुक्रवार 18 सितंबर को सिनेमा प्रेमियों के लिए खास दिन है. थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कुल 10 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. जिससे मनोरंजन की बाढ़ आने वाली है.

Friday Releases: 18 सितंबर को थिएटर और ओटीटी पर आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, रिलीज होंगी 10 फिल्में-वेब सीरीज
Friday Releases: 18 सितंबर को थिएटर और ओटीटी पर आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान
NDTV

शुक्रवार 18 सितंबर को सिनेमा प्रेमियों के लिए खास दिन है. थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कुल 10 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. जिससे मनोरंजन की बाढ़ आने वाली है. एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, हर जोनर को पसंद करने वालों के लिए इस हफ्ते बेहद खास है. इस शुक्रवार 10 में से तीन फिल्में तो सिनेमाघरों में आएंगी, जबकि बाकी नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होंगी. क्राइम थ्रिलर से लेकर रोमांस और कॉमेडी तक हर तरह की कहानियां हैं.

1. दायरा  
मेघना गुलजार की नई फिल्म. करीना कपूर खान डीसीपी अजूनी कोहली के किरदार में नजर आएंगी. पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं. दायरा क्राइम थ्रिलर है और सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

2. वाइब  
कुणाल खेमू निर्देशित कॉमेडी ड्रामा. प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, निरहुआ और कुणाल खेमू खुद मुख्य भूमिकाओं में हैं. थिएटर में रिलीज.

3. हनुमान अंश  
नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित भक्तिमय ड्रामा. तेलुगु भाषा में साउथ के थिएटर में रिलीज हो रही है.

4. बेस्ट ऑफ द बेस्ट  
नेटफ्लिक्स पर आने वाली कॉमेडी फिल्म. माया और अंजलि दो बचपन की सहेलियां हैं, जो डांस कॉम्पिटिशन में एक टीम बनाती हैं. चैंपियनशिप की तैयारी में उनकी दोस्ती कई परीक्षाओं से गुजरती है.

5. लस्ट स्टोरीज 3  
नेटफ्लिक्स की यह एंथोलॉजी सीरीज. विक्रम आदित्य मोटवानी, शकुन बत्रा, विशाल भारद्वाज और किरण राव ने अलग-अलग कहानियां निर्देशित की हैं. प्यार, रिश्ते और अंतरंगता के इर्द-गिर्द घूमती हैं.

6. द स्कैंडल  
नेटफ्लिक्स पर कोरियन रोमांटिक ड्रामा. जोसियन राजवंश के समय की कहानी है. सन ये जिन और जी चैंग वुक मुख्य भूमिका में हैं.

7. मिनर्वा एकेडमी  
नेटफ्लिक्स की मिस्ट्री ड्रामा सीरीज. नेपल्स की सैन्य अकादमी में सेट है. तीन युवा साल्वो, विन्सेन्जो और कैमिला परिवार की उम्मीदों, सख्त अनुशासन और स्कूल की चुनौतियों से जूझते हैं.

8. थुडक्कम  
जियो हॉटस्टार पर सर्वाइवर थ्रिलर. मीनू मार्शल आर्ट में माहिर है. एक कॉन्ट्रैक्ट किलर से सामना होने के बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है.

9. कट्टलन  
सोनी लिव पर क्राइम थ्रिलर. केरल-तमिलनाडु सीमा पर दो गिरोहों की दुश्मनी और हिंसा की कहानी है. मारी और एड्डी के बीच संघर्ष दिखाया गया है.

10. यू+मी-अगेंस्ट द वर्ल्ड  
प्राइम वीडियो पर यंग एडल्ट ड्रामा. एमा ग्रीन के उपन्यास पर आधारित. अल्मा एक महत्वाकांक्षी फिल्ममेकर है, जिसका अतीत उसके फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान सामने आता है.

ये भी पढ़ें; रामायणम् के ‘जय जय राम' को गाते हुए भगवान राम की भक्ति में खोए थे अरिजीत सिंह, 2 मिनट 8 सेकेंड के गाने में लिए 200 टेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OTT Releases, Daayra, Lust Stories 3, Vibe, Kunal Khemu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com