Operation Valentine Box Office Collection Day 1: बीते 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर पुलवामा अटैक को लेकर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हासिल की और महंगे बजट की कमाई वसूल ली. वहीं अब साउथ की पुलवामा अटैक पर बनी फिल्म ऑपरेशन वेलेंटाइन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करते हुए अपना खाता खोल लिया है. आइए आपको बताते हैं ऑपरेशन वेलेंटाइन का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ऑपरेशन वेलेंटाइन ने पहले दिन 1.25 करोड़ की ओपनिंग अपने नाम की है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2 करोड़ तक जा पहुंचा है. जबकि 1 मार्च को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म दून पार्ट 2 ने पहले दिन 2.5 करोड़ की कमाई भारत में हासिल की है, जो कि ऑपरेशन वेलेंटाइन से ज्यादा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बजट की बात करें तो 40 करोड़ के बजट में बनीं वरुण तेज की फिल्म में एक्स मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर नजर आ रही हैं. वहीं फिल्म को तेलुगू के अलावा हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया है. गौरतलब है कि वरुण तेज और मानुषी छिल्लर की देशभक्ति से ओतप्रोत एक्शन एडवेंचर ड्रामा ऑपरेशन वेलेंटाइन 2019 में हुए पुलवामा अटैक के पहले और बाद में के हादसों को दिखाती है. इसके ट्रेलर में भी कुछ ऐसी ही कहानी की झलक देखने को मिली है. संयोगवश ऋतिक रोशल की फाइटर भी पुलवामा अटैक पर थी. इसके चलते ट्रेलर देखने के बाद लोगों के दो हिस्सों में रिएक्शन सामने आया था. वहीं लोग फाइटर की तुलना फिल्म से करते दिख रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं