90 का दौर म्यूजिक के मामले में एक अलग ही लेवल का टाइम था. इस दौर में वो गाने आए जिनका तोड़ आज तक कोई ढूंढ नहीं पाया. हालात ऐसे हैं कि इन्हीं गानों के रीमेक की मदद से आज की फिल्में हिट करवाई जा रही हैं. 90 के दशक में गोविंदा, करिश्मा, सलमान खान, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, उर्मिला मांतोंडकर समते उस दौर के तमाम बड़े सितारों ने हिट नंबर दिए. आज हम आपको सलमान खान और लोलो यानी कि करिश्मा कपूर के एक हिट रोमांटिक नंबर से रूबरू करवाने जा रहे हैं. सलमान खान और करिश्मा कपूर का ये हिट रोमांटिक नंबर फिल्म 'बीवी नंबर 1' में आया था.
बीवी नंबर 1 का वो रोमांटिक नंबर जिसमें जंगल में हुआ रोमांस
हम सल्लू भाई और लोलो के जिस गाने की बात कर रहे हैं वह 1999 में आई फिल्म 'बीवी नंबर 1' में आया था. इस गाने के बोल समीर ने लिखे और इसे उस दौर का हिट नंबर बनाया अनु मलिक के अंदाज और म्यूजिकल एक्सपेरिमेंट ने. अनु मलिक का साथ देने के लिए मौजूद थे एवरग्रीन कुमार सानू और हेमा सरदेसाई. कुमार सानू के साथ हेमा सरदेसाई की आवाज ने एक इस गाने को एक फ्रेश फीलिंग दी. आप आज भी इस गाने को सुनते हैं तो ये आपको एक अलग ही वाइब देता है. इस गाने में सलमान खान और करिश्मा कपूर ने अलग अलग लोकेशन पर अपने डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन से इसे यादगार बना दिया. लुक की बात करें तो करिश्मा हमेशा से ही स्टाइलिश रही हैं. 90 के दशक के उस दौर के इस गाने में भी करिश्मा के स्टाइलिश लुक्स आपका ध्यान खींचते हैं.
जंगल है आधी रात है
लगने लगा है डर
दुनिया को भूल जाऊं
कुछ ऐसी बात कर
जंगल है आधी रात है
लगने लगा है डर
दुनिया को भूल जाऊं
कुछ ऐसी बात कर
डरने वाली क्या बात है
जब साथ में है दिलबर
आजा मेरी बाहों में
सजा रख के सर
डरने वाली क्या बात है
जब साथ में है दिलबर
आजा मेरी बाहों में
सजा रख के सर
जंगल है आधी रात है
लगने लगा है डर
आजा मेरी बाहों में
सजा रख के सर
बीवी नंबर-1 की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट
साल 1999 में आई ये फिल्म डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी थी. इस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, करिश्मा कपूर और तब्बु लीड रोल में थे. ये फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्म थी. इस फिल्म का बजट करीब 12 करोड़ बताया जाता है जबकि दुनियाभर में इस फिल्म की ग्रॉस कलेक्शन 52.80 करोड़ रुपये रहा था. फिल्म की कहानी एक ऐसे बिजनेस मैन की ही जिसे एक मॉडल से प्यार हो जाता है. ये खबर मिलते ही उसकी मां, बच्चे और बीवी उसे सही राह पर लाने के मिशन पर निकलते हैं और इसी बीच फिल्म में कई मजेदार सीन देखने को मिलते है. ये फिल्म एक फुल कॉमेडी फैमिली एंटरटेनर है. अगर आपने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है तो आप इसे ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं