बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ऐसे स्टार किड्स में शामिल हैं, जो अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं. हाल में उनके बदले हुए लुक की खूब चर्चा हो रही थी. कभी दोस्तों के साथ पार्टी करती तो कभी पब्लिक इवेंट में शिरकत करती न्यासा हर बार महफिल लूट लेती हैं. न्यासा देवगन ने बॉलीवुड में अभी तब डेब्यू नहीं किया है और न ही इसकी फिलहाल कोई चर्चा है, लेकिन फिर भी उनका स्टाइल किसी बॉलीवुड दीवा से कम नहीं है. न्यासा की सिजलिंग तस्वीरें देख आप भी ये मान जाएंगे.
न्यासा अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. वो फिल्मों की हीरोइन तो नहीं है, लेकिन अपने अंदाज की वजह से उनकी पॉपुलैरिटी बॉलीवुड की एक्ट्रेस जैसी ही है.
अप्रैल 2003 में जन्मी न्यासा महज 19 साल की हैं. न्यासा का बिंदास अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आता है. अक्सर अपने स्टाइल की वजह से वह चर्चा में रहती हैं. हाल में उनके बदले हुए रूप को लेकर वह सुर्खियों में रहीं.
ब्लैक मोनोकिनी में पूल में चिल करती न्यासा इस तस्वीर में बेहद सिजलिंग नजर आ रही हैं. ग्लैमर के मामले में वे अक्सर लाइमलाइट बटोर लेती हैं.
न्यासा को आए दिन विदेशों में वेकेशन एन्जॉय करते देखा जाता है. सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ पार्टी करती न्यासा की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं.
वेस्टर्न ही नहीं ट्रेडिशनल ड्रेसेस में भी न्यासा देवगन काफी सिजलिंग नजर आती हैं. ऑरेंज कलर के इस लहंगे में न्यासा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनकी आंखें बिलकुल अपनी मां काजोल पर गई हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ेंNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nysa Devgan, Kajol Daughter Photo, Ajay Devgn Daughter, Nysa Devgan Best Photos, Nysa Devgan Glamorous Photos, Nysa Devgan In Traditional Dress, Nysaa Devgan In Lehenga, Nysa Devgan Bollywood, Nysa Devgan Age, Nysa Devgan Instagram