विज्ञापन

सिंगर शान ने मनाया 26वीं बार करवाचौथ, पत्नी के लिए शेयर किया अपना 23 साल पुराना रोमांटिक गाना, लिखा- मैं कितना खुशकिस्मत हूं

सिंगर शान ने अपना 23 साल पुराना रोमांटिक गाना शेयर करते हुए पत्नी के लिए खास नोट शेयर किया और लिखा- 'इतनी प्यारी जीवनसाथी पाकर हूं धन्य' 

सिंगर शान ने मनाया 26वीं बार करवाचौथ, पत्नी के लिए शेयर किया अपना 23 साल पुराना रोमांटिक गाना, लिखा- मैं कितना खुशकिस्मत हूं
शान ने करवाचौथ पर वाइफ के लिए लिखा प्यारा पोस्ट, 23 साल पुराने गाने के साथ हुए रोमांटिक
Instagram

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर शान ने हर साल की तरह इस साल भी करवाचौथ मनाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी राधिका मुखर्जी की तारीफ करते हुए बताया कि राधिका हर साल पूरे निष्ठा और समर्पण के साथ करवाचौथ का व्रत रखती हैं. शान ने इंस्टाग्राम पर करवाचौथ की एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें राधिका करवा चौथ की पूजा करती नजर आ रही हैं और शान उनके बगल में खड़े हैं. वीडियो शेयर करते हुए शान ने अपने 23 साल पुराने गाने का इस्तेमाल किया, जो 2000 के दशक का बेहद रोमांटिक गाना है. इसके साथ शान ने बताया कि यह 26वीं बार है, जब राधिका करवा चौथ का व्रत रख रही हैं. 

शान ने करवाचौथ पर पत्नी के लिए लिखा रोमांटिक पोस्ट

शान ने करवाचौथ की बधाई देते हुए लिखा, "यह 26वीं बार होगा और राधिका ने साल 2000 में हमारी शादी के बाद से एक भी करवा चौथ नहीं छोड़ा है. मुझे इस रिवाज को अपनाने में थोड़ा समय लगा, लेकिन जब मैं देखता हूं कि वह कितनी निष्ठा और समर्पण के साथ इसे करती हैं, पूरा दिन बिना पानी पिए व्रत रखती हैं और फिर भी इतनी शांत और अपने विश्वास पर इतनी मजबूत रहती हैं, तो मुझे लगता है कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि मुझे इतनी प्यार करने वाली और सब कुछ देने वाली जीवनसाथी मिली है."

ये भी पढ़ें- श्रीलंका के इतिहास में 604 दिनों तक चलने वाली भारतीय फिल्म का वो 56 साल पुराना गाना, कान्हा की बांसुरी से राधा की जलन को सुमन कल्याणपुर ने किया था बयां

23 साल पुराने गाने के साथ जताया आभार

अपने पोस्ट के साथ शान ने कसम की कसम गाना बैकग्राउंड में लगाया, जो 2003 में आई फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूं का है. इसे सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था, जिसमें पहली बार सलमान खान नहीं बल्कि ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन और करीना कपूर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म का गाना कसम की कसम को अनु मलिक ने कंपोज किया था. जबकि केएस चित्रा और शान ने गाया था. लिरिक्स को देव कोहली ने लिखा था. 

कसम की कसम के लिरिक्स

कसम की कसम है कसम से 
हमको प्यार है सिर्फ तुमसे
अब ये प्यार ना होगा फिर हमसे
लोग कहते हैं पागल हूं मैं ये भी ना जानूं
चैन देकर के मैने बेचैनियां ये ली है
नींदे उड़ा के ये मैने तुमसे वफाएं की है
कसम की कसम है कसम से

शान और राधिका के बारे में

शान और राधिका मुखर्जी की बात करें, तो कपल की पहली मुलाकात 1990 के दशक में एक म्यूचुअल फ्रेंड की पार्टी या पूल पार्लर में हुई थी. राधिका, शान से 6 साल छोटी थीं। जब दोनों मिले थे, तब शान 24 साल के थे और राधिका 18 साल की थीं. लंबे समय तक दोनों में पहले अच्छी दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. शान स्वभाव से काफी शर्मीले थे, लेकिन उन्होंने राधिका को प्रपोज करने के लिए बेहद रोमांटिक तरीका चुना. वे राधिका को समुद्र के किनारे ले गए, जहां घुटनों पर बैठकर राधिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा. राधिका ने इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लिया और कपल ने नवंबर 2000 में शादी की और उनके दो बेटे हैं, सोहम और शुभ. कपल ने नवंबर 2025 में अपनी शादी की सिल्वर जुबली यानी 25वीं सालगिरह मनाई थी.

ये भी पढ़ें- रामायणम् का रिव्यू, अमेरिका में हुआ रामायण का प्रीमियर तो मिले पॉजीटव रिव्यू, जटायु अनुपम खेर ने खुश होकर कही ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shaan, Karwa Chauth, Hindi Song, Shaan Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com