विज्ञापन

NTR की ड्रैगन की पहली झलक रिलीज, दर्शकों को किया इम्प्रेस लेकिन फिर भी लगा पहले कहीं देखा है

जूनियर एनटीआर की ड्रैगन का धमाकेदार टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. प्रशांत नील की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने फैंस का जोश बढ़ा दिया है.

NTR की ड्रैगन की पहली झलक रिलीज, दर्शकों को किया इम्प्रेस लेकिन फिर भी लगा पहले कहीं देखा है
NTR की ड्रैगन की झलक रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

जूनियर एनटीआर आज सिर्फ एक स्टार नहीं बल्कि एक ऐसे पैन इंडिया सुपरस्टार बन चुके हैं, जिनकी हर फिल्म रिलीज से पहले ही इवेंट बन जाती है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, दमदार डायलॉग डिलीवरी और इंटेंस परफॉर्मेंस का क्रेज हर भाषा के दर्शकों में देखने को मिलता है. अब उनकी अपकमिंग फिल्में लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. खासकर प्रशांत नील के साथ आने वाली ‘ड्रैगन' और त्रिविक्रम श्रीनिवास की माइथोलॉजिकल फिल्म ‘गॉड ऑफ वॉर' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. एक तरफ ‘ड्रैगन' की धमाकेदार झलक रिलीज हुआ है तो दूसरी तरफ ‘गॉड ऑफ वॉर' पर मेकर्स की चुप्पी भी दर्शकों को थोड़ा परेशान कर रही है.

टीजर बना फुल ऑन मास एंटरटेनमेंट

19 मई रात जैसे ही ‘ड्रैगन' का टीजर रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म जूनियर एनटीआर को एक बेहद इंटेंस और ग्रे शेड अवतार में दिखाती है. टीजर में भारी एक्शन, डार्क विजुअल्स और पावरफुल बैकग्राउंड स्कोर ने साफ कर दिया कि ये फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है. मेकर्स ने इसे पांच लेंग्वेज में एक साथ रिलीज करते हुए फिल्म को पैन इंडिया मूवी बनाने की पूरी कोशिश की है. एनटीआर के बर्थडे से पहले आई इस झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर फिल्म ट्रेंड करने लगी और दर्शक अब इसके ट्रेलर और रिलीज डेट की अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

गॉड ऑफ वॉर को लेकर बढ़ा सस्पेंस

दूसरी तरफ त्रिविक्रम श्रीनिवास की माइथोलॉजिकल फिल्म ‘गॉड ऑफ वॉर' को लेकर सस्पेंस लगातार बढ़ता जा रहा है. कुछ समय पहले इस प्रोजेक्ट का ऐलान हुआ था. जिसमें बताया गया था कि फिल्म का बेस भगवान कार्तिकेय (कुमारस्वामी) से जुड़ा होगा. लेकिन इसके बाद से टीम की तरफ से कोई भी नया अपडेट सामने नहीं आया है. ना तो प्रोड्यूसर नागा वामसी और ना ही हारिका एंड हसिने क्रिएशन्स ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है. इसी चुप्पी के कारण इंडस्ट्री में तरह तरह की अटकलें तेज हो गई हैं, यहां तक कि ये भी चर्चा है कि प्रोजेक्ट में बदलाव हो सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jr NTR, Dragon Movie Teaser, Dragon Glimpse, Ntr New Movie, Dragon Ntr, Jr Ntr Dragon, Prashant Neel Movie, Dragon Glimpse Telugu, Ntr Dragon Glimpse, Dragon Teaser, Ntr Dragon Teaser, Jr Ntr Dragon Teaser, Dragon Glimpse Jr Ntr, Jr Ntr New Movie, Dragon Glimpse Hindi, Ntr Dragon Teaser Glimpse, Dragon Teaser Jr Ntr, Ntr New Movie Dragon Glimpse, Dragon Glimpse Trailer Hindi, Jr Ntr Dragon Glimpse, Prashant Neel Dragon Glimpse, Jr Ntr Movie, Glimpse Hindi Dragon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com