एनटीआर की टीम ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर साफ कर दिया है कि अभिनेता या उनके ऑफिस का RAW NTR नाम से चल रहे किसी भी संगठन से कोई लेना-देना नहीं है. एनटीआर के ऑफिस ने कहा कि यह संगठन ऐसी गतिविधियां कर रहा है, जिससे लोगों को लग सकता है कि उसका अभिनेता से आधिकारिक संबंध है. टीम ने साफ कहा कि RAW NTR को एनटीआर की तरफ से बोलने या उनका प्रतिनिधित्व करने की कोई अनुमति नहीं है.
ये भी पढ़ें; आज एक्टर्स को काम मैनेजर्स की वजह से नहीं बल्कि एक्टर्स की वजह से मिलता है - तुषार कपूर
बयान में यह भी कहा गया है कि एनटीआर से जुड़ी कोई भी चैरिटी, समाज सेवा, ऑफिशियल अपडेट या किसी भी तरह की घोषणा सिर्फ उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल या उनकी अधिकृत टीम के जरिए ही की जाएगी. लोगों, मीडिया और फैंस से अपील की गई है कि किसी भी गैर-अधिकृत व्यक्ति या संगठन की ओर से शेयर की गई जानकारी पर भरोसा न करें. टीम ने कहा कि इस मामले पर यह उनका आखिरी बयान है और उम्मीद जताई कि इससे सभी अफवाहों और गलतफहमियों पर विराम लग जाएगा.

टीम ने मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और फैंस से भी अपील की है कि बिना पुष्टि की गई किसी भी जानकारी को शेयर या आगे न बढ़ाएं. साथ ही सभी के सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि एनटीआर से जुड़ी हर ऑफिशियल जानकारी आगे भी सिर्फ उनके वेरिफाइड और अधिकृत चैनलों के जरिए ही साझा की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं