आज देशभर में दशहरा मनाया जा रहा है. इस दिन रामलीला में रावण का वध देखने को मिलता है. रावण के किरदार को केवल रामलीला में ही नहीं बल्कि फिल्मी पर्दे पर भी दिखाया गया है. रामायण पर कई फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे एक्टर से रूबरू करवाने वाले हैं, जिसे अपने करियर में ज्यादातक फिल्मों में भगराव राम, कृष्ण से लेकर रावण तक का रोल किया है. एक समय ऐसा था कि लोग असली का भगवान समझ पूजा तक करने लगे थे.
जानें कौन है वो एक्टर
भारतीय फिल्म इतिहास में सिर्फ एक एक्टर ऐसा रहा है, जिसने बड़े पर्दे पर भगवान राम और रावण दोनों के किरदार निभाए. यह एक्टर दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज नंदामुरी तारक रामा राव थे, जिन्हें एनटी रामा राव या एनटीआर के नाम से जाना जाता है. वह तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार रहे. उनके चाहने वाले आज भी उन्हें भगवान की तरह मानते हैं और कई जगहों पर उनके मंदिर बनाकर पूजा करते हैं.
एनटीआर ने सबसे पहले 1958 में फिल्म ‘भूकैलास' में रावण का किरदार किया. इसके बाद 1961 में ‘सीताराम कल्याणम' में भी वह रावण बने. फिर 1963 में ‘लव कुशा' में उन्होंने भगवान राम की भूमिका निभाई. इस तरह वह सिनेमा इतिहास के पहले और इकलौते एक्टर बने, जिन्होंने राम और रावण दोनों को पर्दे पर जीवंत किया.
फैंस ने बनाया मंदिर
उनकी लोकप्रियता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही. दक्षिण भारत में उनके फैंस ने कई मंदिर बनाए हैं, जहां उनकी पूजा होती है. यह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक अनोखी परंपरा है. एनटीआर तेलुगु सिनेमा के सीनियर एक्टर नंदामुरी बालकृष्ण के पिता और जूनियर एनटीआर के दादा भी थे.
एक एक्टर के तौर पर उनकी विरासत बहुत बड़ी है. उन्होंने न सिर्फ राम और रावण बल्कि श्रीकृष्ण का किरदार भी 17 बार निभाया. यह रिकॉर्ड आज भी अनोखा माना जाता है.
यह भी पढ़ें | इन गलियों में खेलकर बड़ा हुआ था रावण, 3 युगों बाद किस हाल में है उसका गांव, आज भी रोते हैं ग्रामीण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं