विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2019

नोरा फतेही के डांस को देखने के लिए भीड़ हुई बेकाबू, रेड ड्रेस में यूं मचाया तहलका...देखें Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हाल ही में अपनी परफॉर्मेंस से फैन्स के होश उड़ा दिए, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

  • नोरा फतेही का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • रेड ड्रेस में स्टेज पर मचाया धमाल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) हर बार अपने डांस और अंदाज से फैन्स का दिल जीत लेती है. नोरा के फैन्स भारत के साथ-साथ विदेश में भी हजारों की संख्या में हैं. हाल ही में, एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance Video) मोरोक्को में परफॉर्मेंस के लिए पहुंची. इस दौरान उन्होंने स्टेज पर आग लगा दी. अगादिर शहर में उनकी परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इस वीडियो में नोरा फतेही रेड ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं और वह अपने गाने 'दिलबर (Dilbar)' के अरेबिक वर्जन पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं.

इस बॉलीवुड डायरेक्टर ने डाला वोट, ट्वीट कर बोले- वोटरों में उत्साह नहीं क्योंकि नतीजे पहले से...


इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को खुद एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नोरा फतेही के डांस और अंदाज को देख वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो जाती है. वहीं, बता दें, बॉलीवुड में अपने स्पेशल डांस नंबर के लिए फेमस नोरा फतेही का हाल ही में 'एक तो कम जिंदगानी (Ek Toh Kam Zindagani)' सॉन्ग रिलीज हुआ है.

टिकटॉक की मधुबाला' का वीडियो में फिर दिखा धमाकेदार अंदाज, देखें TikTok Viral Video

नोरा फतेही के इस गाने को भी फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है. बता दें, नोरा फतेही (Nora Fatehi) का ये नया सॉन्ग, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सूतारिया की फिल्म 'मरजावां (Marjaavan)' में नजर आएगा. इस फिल्म को मिलाप झावेरी ने डायरेक्ट किया है, और इसमें रितेश देशमुख विलेन के रोल में दिख रहे हैं. मरजावां 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. वैसे इन दिनों नोरा फतेही का डांस अधिकतर फिल्मों में देखने को मिल रहा है. नोरा फतेही श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के साथ 'स्ट्रीट डांसर (Street Dancer)' में भी नजर आएंगी.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Dance, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Video Viral, Nora Fatehi Stage Peformance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com