विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2020

नोरा फतेही ने जबरदस्त अंदाज में किया रैंप वॉक, दिलबर गर्ल के Video ने जीता फैन्स का दिल

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देखें उनका धमाकेदार स्टाइल- देखें Video

नोरा फतेही ने जबरदस्त अंदाज में किया रैंप वॉक, दिलबर गर्ल के Video ने जीता फैन्स का दिल
नोरा फतेही (Nora Fatehi)
  • नोरा फतेही ने जबरदस्त अंदाज में किया रैंप वॉक
  • दिलबर गर्ल के वीडियो ने जीता फैन्स का दिल
  • खूब वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ऐसी बॉलीवुड स्टार हैं, जो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तो कभी फिल्मों में डांस नंबर से वो फैन्स का दिल जीत लेती हैं. नोरा फतेही जब भी अपने वीडियो शेयर करती हैं धमाल मच जाता है. उनका फिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में रैंप वॉक कर रही हैं. इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. नोरा फतेही (Nora Fatehi) का अंदाज इस वीडियो में देखने लायक है. फैन्स भी इस पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं.

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी के दिलों में खास जगह बनाई है. नोरा उन अभिनेत्रियों में से है जो सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती है. अगर उनके इंस्टाग्राम ​की बात करें तो यहां उनकी फैन फॉलोइंग लगभग 12 मिलियन होने वाली है. नोरा फतेही (Nora Fatehi Video) अकसर अपने इंस्टाग्राम का इस्तेमाल अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करने के लिए करती हैं. बॉलीवुड फिल्म 'स्त्री' में जब वे 'कमरिया' सॉन्ग में इंडियन ड्रेस में दर्शकों के सामने आईं तो सभी दर्शकों ने उस सॉन्ग को खूब पसंद किया था.

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले वो सलमान खान की फिल्म 'भारत' में सुनील ग्रोवर के अपोजिट नजर आई थीं. नोरा फतेही ने बॉलीवुड में 'साकी-साकी', 'एक तो कम जिंदगानी', 'दिलबर' और 'कमरिया' से भी खूब धूम मचाई है. बता दें कि फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ने टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' में भी खूब पहचान बनाई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Lakme Fashion Week 2020, Nora Fatehi Ramp Walk, Nora Fatehi Latest Video, Nora Fatehi Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com