सलमान खान का करियर 80 के दशक के आखिर में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरू हुआ था और अब वह बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने 90 के दशक में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया. वहीं कई लोग और फैंस सलमान खान को प्रेम नाम से जानते हैं, जो उन्हें उनकी उन 5 फिल्मों से मिला, जिसमें उनके किरदार का नाम प्रेम था. वहीं फैंस ने तो इन फिल्मों को देखकर अपने बच्चों के नाम प्रेम रख दिए. आइए आपको बताते हैं सल्लू भाईजान यानी सलमान खान की उन 5 फिल्मों के बारे में, जिसमें उनके किरदार का नाम भाईजान थी. यह फिल्में कल्ट कहलाईं. वहीं आज इन फिल्मों के गाने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं.
मैंने प्यार किया में प्रेम चौधरी बने सलमान खान
सलमान खान की डेब्यू फिल्म भले ही बीवी हो तो ऐसी थी. लेकिन लीड रोल में भाईजान मैंने प्यार किया में नजर आए, जिसमें उनकी मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया. इस फिल्म में भाग्यश्री उनकी हीरोइन थी. जबकि सलमान खान के किरदार का नाम प्रेम चौधरी था.
मैंने प्यार किया के पॉपुलर गाने
1. मेरे रंग में रंगने वाली (देव कोहली एस. पी. बालासुब्रमण्यम)
2. दिल दीवाना (असद भोपाली एस. पी. बालासुब्रमण्यम)
3. दिल दीवाना (असद भोपाली एस. पी. बालासुब्रमण्यम, लता मंगेशकर)
4. आते जाते हंसते गाते (देव कोहली एस. पी. बालासुब्रमण्यम, लता मंगेशकर)
5. कबूतर जा जा जा (देव कोहली एस. पी. बालासुब्रमण्यम, लता मंगेशकर)
6. आजा शाम होने आई (देव कोहली एस. पी. बालासुब्रमण्यम, लता मंगेशकर)
7. मैंने प्यार किया (असद भोपाली एस. पी. बालासुब्रमण्यम, लता मंगेशकर)
8. आया मौसम दोस्ती का (असद भोपाली एस. पी. बालासुब्रमण्यम, लता मंगेशकर, उषा मंगेशकर, शैलेन्द्र सिंह)
9. अंताक्षरी (पारंपरिक एस. पी. बालासुब्रमण्यम, लता मंगेशकर, उषा मंगेशकर, शैलेन्द्र सिंह)
10. दिल दीवाना (असद भोपाली लता मंगेशकर)
11. काहे तो से सजने (असद भोपाली शारदा सिन्हा)
2. हम आपके हैं कौन में भी था प्रेम नाम
सलमान खान की हम आपके के हैं कौन को कौन नहीं जानता. 1994 में आई इस फिल्म में भाईजान ने प्रेम का किरदार निभाकर माधुरी दीक्षित के साथ रोमांस किया था. वहीं इस फिल्म में भाई के लिए उनका प्यार भी फैंस का दिल जीत गया था. लेकिन इस फिल्म के गाने आज भी फैंस के दिलों में बसे हुए हैं.

3. अंदाज अपना अपना में भी सलमान बने प्रेम
1994 में एक और फिल्म आई थी, जिसमें आमिर खान के साथ सलमान खान नजर आए. इससे आप समझ गए होंगे कि हम अंदाज अपना अपना की बात कर रहे हैं, जिसमें सलमान खान ने प्रेम भोपाली का किरदार निभाया था. यह बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप रही. लेकिन आज कल्ट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.
अंदाज अपना अपना के गाने

4. हम साथ साथ हैं में बनें प्रेम
हम आपके हैं कौन के बाद सलमान खान एक और फैमिली फिल्म में नजर आए, जो थी 1999 में आई हम सथ साथ हैं. फिल्म में तीन भाईयों में दूसरे नंबर का भाई बनें सलमान के किरदार का नाम प्रेम था. इस फिल्म के गाने आज भी खूब पॉपुलर हैं. वहीं शादी ब्याह में खूब सुने जाते हैं.
हम साथ साथ हैं के गाने

5. प्रेम रत्न धन पायो में फिर बने प्रेम
1999 के बाद सलमान खान प्रेम के किरदार में एक बार फिर लौटे, जो थी सूरज बड़जात्या की प्रेम रतन धन पायो. 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में भाईजान डबल रोल में थे. फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हासिल की. लेकिन गानों ने फैंस के बीच अलग पहचान बनाई.
प्रेम रत्न धन पायो के गाने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं