विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2019

नोरा फतेही ने स्टेज पर किया धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा दिलबर गर्ल का Video

नोरा फतेही (Nota Fatehi) ने धमाकेदार डांस से धूम मचा दी है. उनका यह डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

नोरा फतेही ने स्टेज पर किया धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा दिलबर गर्ल का Video
नोरा फतेही (Nota Fatehi) के डांस वीडियो ने मचाई धूम
  • नोरा फतेही का धमाकेदार डांस
  • उनका डांस वीडियो हुआ वायरल
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है वीडियो
नई दिल्ली:

नोरा फतेही (Nota Fatehi) को उनके धमाकेदार डांस के लिए जाना जाता है. उनके डांस स्टेप्स इतने कमाल के होते हैं कि हर कोई उनका कायल हो जाता है. नोरा फतेही के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. इस बार भी सोशल मीडिया पर नोरा फतेही (Nota Fatehi) का एक डांस वीडियो धूम मचा रहा है. इस वीडियो में उनके डांस स्टेप्स कमाल के हैं. नोरा फतेही के इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. अब तक इस वीडियो को 12 लाख 26 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो में नोरा फतेही  (Nora Fatehi) ने धमाकेदार डांसिंग मूव्स दिखाए हैं. नोरा फतेही का यह वीडियो किसी अवॉर्ड शो का है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, इस शो में उन्होंने अपनी डांस परफॉर्मेंस का जलवा बिखेरा है.

Avengers Endgame Box Office Collection Day 1: 'एवेंजर्स एंडगेम' ने ली बंपर ओपनिंग, पहले दिन ही कमा डाले इतने करोड़

नोरा फतेही (Nota Fatehi) वैसे भी अपनी शानदार डांसिंग स्किल के लिए जानी जाती हैं. उनके वीडियो को दुनियाभर में देखा जाता है. लोग उनके डांस को खूब पसंद करते हैं. नोरा फतेही के इस डांस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है. उनके इस डांस वीडियो को देख लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं. नोरा फतेही ने इससे पहले भी 'सत्यमेव जयते' के सॉन्ग 'दिलबर (Dilbar)' पर अपने डांस से तहलका मचा दिया था. नोरा फतेही का यह डांस वीडियो साल 2018 में सबसे ज्यादा यूट्यूब पर देखे गए वीडियो में शामिल था.

Kalank Box Office Collection Day 10: वरुण धवन और आलिया भट्ट की 'कलंक' की रफ्तार थमी, जानें कुल कलेक्शन

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में 'रोरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से करियर की शुरुआत की थी. नोरा फतेही 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' में भी नजर आ चुकी हैं. नोरा फतेही को पॉपुलैरिटी बिग बॉस (Bigg Boss) से मिली. बिग बॉस-9 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नोरा ने एंट्री मारी थी. पर वे 3 हफ्ते के बाद ही बिग बॉस से बाहर हो गई थीं. नोरा फतेही (Nora Fatehi) हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) संग पंजाबी सॉन्ग 'नाह (Naah)' में धमाल मचा चुकी हैं. नोरा फतेही तेलुगु फिल्म 'टेंपर', 'बाहुबली' और 'किक-2' में स्पेशल सॉन्ग कर चुकी हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Dance, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Dilbar Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com