विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2019

Nora Fatehi और इस शख्स के बीच हुआ धमाकेदार डांस मुकाबला, Video में देखें किसकी हुई जीत

नोरा फतेही  (Nora Fatehi) के इस डांस वीडियो ने तहलका मचा दिया है. फैन्स बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं.

Nora Fatehi और इस शख्स के बीच हुआ धमाकेदार डांस मुकाबला, Video में देखें किसकी हुई जीत
नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने मचाई धूम
  • नोरा फतेही का धमाकेदार डांस वीडियो वायरल
  • फैन्स को खूब पसंद आ रहा है यह डांस वीडियो
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वीडियो
नई दिल्ली:

नोरा फतेही  (Nora Fatehi) के एक और डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. हमेशा की तरह नोरा फतेही के यह डांस वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. नोरा फतेही  (Nora Fatehi) ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. नोरा फतेही  (Nora Fatehi) का इस वीडियो में अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. नोरा फतेही के इस वीडियो को केलव इंस्टाग्राम पर ही 4 लाख 89 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है.

मिलिंद सोमन ने खोला राज, कभी-कभार बीवी 'पापाजी' कहकर भी बुला लेती है- देखें वीडियो

नोरा फतेही  (Nora Fatehi) इस वीडियो में धमाकेदार डांस स्टेप्स कर रही हैं. उनका यह डांस वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. अभी कुछ दिन पहले ही नोरा फतेही का 'पेपेटा' (Pepeta) सॉन्ग रिलीज हुआ था. इस वीडियो ने यूट्यूब (YouTube) पर कोहराम मचा दिया था. वैसे भी फैन्स नोरा फतेही के डांस वीडियो के लिए इंतजार करते हैं. नोरा फतेही भी अपने फैन्स के लिए समय-समय पर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने 'मिलो न तुम तो' पर दिखाया ऐसा रोमांटिक अंदाज, वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि भारत में नोरा फतेही (Nora Fatehi) को 'बिग बॉस' से पहचान मिली है. इस रिएलिटी शो के अलावा उन्होंने अपने डांस और एक्टिंग से भी बॉलीवुड में जगह बनाई है. खासकर उनका 'दिलबर...' सॉन्ग सबसे हिट पार्टी नंबर्स में से एक है. कुछ ही दिन पहले नोरा फतेही सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'भारत' और जॉन अब्राहम की बाटला हाउस में नजर आई थीं. इसके अलावा वह जल्द ही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की डांस आधारित स्ट्रीट डांसर में भी दिखाई देने वाली हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Dance, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com