विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2019

नोरा फतेही ने ऑस्ट्रेलिया में Belly Dance से मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने ऑस्ट्रेलिया में अपने धमाकेदार 'बैली डांस'  (Belly Dance) से धूम मचा दी है.

नोरा फतेही ने ऑस्ट्रेलिया में Belly Dance से मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा Video
नोरा फतेही (Nora Fatehi) का वीडियो वायरल
  • नोरा फतेही का डांस वीडियो वायरल
  • ऑस्ट्रेलिया में 'बैली डांस' से मचाया धमाल
  • बार-बार देखा जा रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने धमाकेदार 'बैली डांस'  (Belly Dance) के लिए जानी जाती हैं. उनके डांस वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं नोरा फतेही का एक डांस वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने धमाकेदार डांस से लोगों का दिल जीत रही हैं. नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) का यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया का है, जहां उन्होंने 'बैली डांस' से धमाल मचा दिया है.इस वीडियो को उनके फैन पेज से शेयर किया गया है. लोगों को उनका नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

ऐश्वर्या राय बच्चन ने यूं शर्माते हुए गाया 'तेरी याद हमसफर सुबह शाम', Throwback Video हुआ वायरल

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने इस वीडियो में कमाल का डांस किया और उनका  'बैली डांस'  (Belly Dance) बहुत ही शानदार है. नोरा फतेही  ने बॉलीवुड में 'रोरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से करियर की शुरुआत की थी. नोरा फतेही 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' में भी नजर आ चुकी हैं. नोरा फतेही को पॉपुलैरिटी बिग बॉस (Bigg Boss) से मिली. बिग बॉस-9 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नोरा ने एंट्री मारी थी. पर वे 3 हफ्ते के बाद ही बिग बॉस से बाहर हो गई थीं.

सपना चौधरी ने स्टेज पर किया ब्रेक डांस, हरियाणवी छोरी के Video ने उड़ाया गरदा...

नोरा फतेही (Nora Fatehi) हार्डी संधू संग पंजाबी सॉन्ग 'नाह' में धमाल मचा चुकी हैं. नोरा फतेही तेलुगु फिल्म 'टेंपर', 'बाहुबली' और 'किक-2' में स्पेशल सॉन्ग कर चुकी हैं. मोरा मलयालम फिल्म 'डबल बैरल' में भी नजर आ चुकी हैं. नोरा फतेही इंग्लिश, हिंदी, फ्रेंच और अरेबिक भाषाएं बोलती हैं. बता दें कि नोरा फतेही हाल ही में फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं. नोरा फतेही, वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की डांस आधारित फिल्म 'स्ट्रीट डांसर (Street Dancer)' में भी नजर आएंगी. 

खबरी गर्ल से पाएं लेटेस्ट बॉलीवुड अपडेट्स...


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
नंदन सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Dance, Nora Fatehi Belly Dance, Nora Fatehi Latest Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com