- नोरा फतेही के बेली डांस ने मचाया तहलका
- म्यूजिक पर थिरकती दिखाई दीं एक्ट्रेस
- नोरा फतेही का डांस वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने डांस से कई बॉलीवुड फिल्मों में खूब धमाल मचाया है. अपने स्पेशल सॉन्ग से नोरा फतेही फिल्मों में तो धूम मचाती ही हैं, साथ ही वह स्टेज पर भी अपने डांस से धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सबका ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में नोरा फतेही जबरदस्त बेली डांस करती हुई नजर आ रही हैं. नोरा के इस डांस को देखकर उनके फैंस भी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. नोरा फतेही का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक 48 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि उनका डांस गाने की हर एक बीट के साथ बखूबी मैच हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट शिमरी टॉप और स्कर्ट में नजर आ रही हैं. इसमें डांस के साथ-साथ उनका लुक भी कमाल का है. वीडियो में नोरा फतेही के डांस को देख उनके फैंस ने माशाअल्लाह, सुपरडांसर और आउटस्टैंडिंग जैसे कमेंट्स के जरिए एक्ट्रेस की तारीफ की. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नोरा फतेही ने अपने डांस से इस कदर धमाल मचाया हो. इससे पहले भी एक्ट्रेस के कई डांस वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' ने अहम भूमिका निभाई. फिल्म में उनके 'गर्मी सॉन्ग (Garmi Song)' ने तो रिलीज होने से पहले ही धमाल मचाकर रख दिया. वहीं, अब जल्द ही एक्ट्रेस नोरा फतेही अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी. इस फिल्म में भी एक्ट्रेस अपने डांस से काफी धमाल मचाने वाली हैं. इससे इतर नोरा फतेही ने 'दिलबर', 'साकी साकी' और 'कमरिया' जैसे स्पेशल सॉन्ग से भी खूब धूम मचाई है. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के अलावा बिग बॉस जैसे रिएलिटी शो में भी हाथ आजमाया था और खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं