नुसरत भरूचा को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. एक्ट्रेस बाली में एक हादसे का शिकार हो गई हैं. वह वहां एक वर्क कमिटमेंट के सिलसिले में गई थीं और उन्होंने अपनी ट्रिप कुछ दिनों के लिए बढ़ा दी थी. इसी दौरान उनके साथ यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ. हादसे में नुसरत को चोट लगी है और फिलहाल वह बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर इससे ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
काम के सिलसिले में गई थीं बाली
नुसरत भरूचा बाली में अपने काम से जुड़ी कमिटमेंट पूरी करने गई थीं, जिसके बाद उन्होंने वहां कुछ और दिन रुकने का फैसला किया था. इसी दौरान हादसा हुआ और उन्हें मेडिकल केयर की जरूरत पड़ी. फिलहाल एक्ट्रेस डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
फिल्मों में बना चुकी हैं अलग पहचान
नुसरत भरूचा ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. उन्हें ‘प्यार का पंचनामा', ‘प्यार का पंचनामा 2', ‘सोनू के टीटू की स्वीटी' और ‘ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों से खास पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने ‘छोरी', ‘जनहित में जारी', ‘राम सेतु', ‘अकेली' और ‘छोरी 2' जैसी फिल्मों में भी काम किया.
वर्क फ्रंट पर भी हैं कई प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो नुसरत 2026 के लिए ‘घूसखोर पंडत' और ‘बुन टिक्की' जैसे प्रोजेक्ट दर्ज हैं. इसके अलावा वह रेमो डिसूजा की टाइगर श्रॉफ स्टारर अगली फिल्म का भी हिस्सा हैं. यह टाइगर और नुसरत की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी.
ये भी पढ़ें: जियो हॉटस्टार पर दशहरा पर होगा रावण के अंत का आरंभ, 7वें सीजन के साथ इस दिन लौट रहा द लीजेंड्स ऑफ हनुमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं