Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Romantic Dance: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स का मेला देखने को मिला. सलमान खान, रेखा, सायरा बानो, काजोल, अनिल कपूर, रवीना टंडन से लेकर हीरामंडी के डायरेक्टर और कास्ट सभी इस ग्रैंड रिसेप्शन का हिस्सा बनते नजर आए. इसकी तस्वीरें तो हमने आपको दिखा दी. लेकिन अब कुछ इनसाइड वीडियो की झलक हम आपको दिखाने वाले हैं, जिसमें न्यूली मैरिड कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है.
पैपराजी ने वेडिंग रिसेप्शन के कुछ इनसाइड वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें दूल्हा दुल्हन को आफरीन आफरीन गाने पर रोमांटिक डांस करते हुए देखा जा सकता है. जबकि कुछ वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ढोल की ताल पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देख फैंस प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में अपने बांद्रा वाले अपार्टमेंट में कोर्ट मैरिज की. वहीं इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की जानकारी देते हुए कपल ने तीन तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों रोमांटिक पोज देते हुए नजर आए. वहीं कैप्शन में उन्होंने लिखा, आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में प्यार को उसके सबसे शुद्ध रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया. आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के माध्यम से मार्गदर्शन किया…और इस पल तक ले आया… जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से… हम अब पति-पत्नी हैं. यहां प्यार, उम्मीद और एक दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अब से लेकर हमेशा के लिए. सोनाक्षी- ज़हीर 23.06.2024.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं