विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2 शो में छलका काजल राघवानी का दर्द बोलीं, 'बाल नोंच-नोंच कर, पैरों से मारा'

अमेजॉन प्राइम वीडियो का रिएलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने अपने अब्यूसिव रिलेशनशिप के साथ रिश्तों पर भरोसा ना होने के बारे में बताया.

राइज एंड फॉल 2 शो में छलका काजल राघवानी का दर्द बोलीं, 'बाल नोंच-नोंच कर, पैरों से मारा'
काजल राघवानी ने सुनाई दर्दभरी कहानी
Instagram
नई दिल्ली:

इन दिनों अमेजॉन प्राइम वीडियो पर आ रहा रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' काफी चर्चा मे हैं. इस शो में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी गई हैं. हाल ही के एपिसोड में उन्होंने अपनी दर्दभरी कहानी के बारे में बताया, जिसके बाद से उनका रिश्तों पर से भरोसा ही खत्म हो गया. बता दें कि काजल राघवानी कुछ समय पहले भोजपुरी बवाल शो का भी हिस्सा रही हैं. शो के हाल ही के एपोसिड में काजल, अनीश भगत से बात करती हैं और उन्होंने बातचीत के दौरान अपने खराब रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की, उन्होंने बताया कि उनका रिलेशनशिप बहुत ही अब्यूसिव रहा है, उनके साथ मारपीट भी हुई है. 

काजल राघवानी ने बयां किया अपना दर्द 

'राइज एंड फॉल 2' में काजल राघवानी ने अपने पुराने रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए बताया कि, 'मुझे बहुत मारा गया है, जिससे मैंने प्यार किया, 'उसने मुझे बहुत मारा'. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज तक उन्होंने किसी को भी अपने पार्टनर का नाम नहीं बताया है, न ही वो बताना चाहती हैं.  इसके साथ ही वो बोलती हैं कि हालांकि, उनको लेकर के लोगों ने बहुत जज किया है, उनके लिए राय बनाई है, इसलिए वो किसी को कुछ बताना जरूरी नहीं समझती. इसके साथ ही काजल ने बताया कि उनको पटक-पटक कर मारा गया, जमीन पर धक्का देकर हाथों और पैरों से मारा है.'

बाल खींच-खींचकर मारा 

इसके साथ ही काजल ने बताया कि, मेरे बाल अभी बहुत कम हो गए हैं, क्यों पता है? क्योंकि मेरे बालों को हाथों से घुमा-घुमाकर ऐसे खींचा है कि सारे बाल टूट गए. सबकुछ होने के बाद जब मैने अपने बालों को छुआ तो पूरे बाल मेरे हाथ में आ रहे थे. मुझे चोट लगने का इतना दिक्कत नहीं थी, लेकिन मेरे बाल जो निकले न.' ये सब बताते हुए काजल इमोशनल हो गईं और रोने लगीं. इसके बाद अनीश ने काजल को संभालते हुए कहा कि, मुझे उम्मीद है कि आपकी लाइफ में कोई बहुत अच्छा लड़का आएगा, जो आपको अच्छे से ट्रीट करेगा. इस पर काजल ने बताया कि अब मुझे किसी पर भरोसा नहीं होता है.

ये भी पढ़ें: 37 साल पुराना बिहारी रंग से सजा गाना, अमीर-गरीब की प्रेम कहानी में गांव देहात का देसीपन, शारदा सिन्हा की आवाज बनी पहचान

भोजपुरी बवाल शो में भी किए थे कई खुलासे 

इसके पहले काजल राघवानी भोजपुरी बवाल शो में भी शामिल हुई थीं. वहां पर उन्होंने अपने बचपन के कई किस्से सुनाए थे. काजल ने बताया कि बचपन में उनके साथ शारीरिक शोषण हुआ था. इसके अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ ब्रेकअप करने के बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से बाहर निकाल दिया गया था. इसके साथ ही उन्होंने खेसारी लाल यादव पर भी चीटिंग का इल्जाम लगाया और कहा था कि उन्होंने मुझसे शादी का वादा किया था, लेकिन शादी नहीं की. वहीं अपने साथ मार-पीट करने वाले की तरफ उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि अगर मैं उसका पर्दाफाश करती तो मेरी बात पर कोई भरोसा नहीं करता. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rise And Fall Season 2, Kajal Raghwani, Bollywood, Hindi News, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com