विज्ञापन

Drishyam 3 Review In Hindi: दृश्यम 3 सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानें कैसी है अजय देवगन तब्बू की फिल्म

Drishyam 3 Review In Hindi: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म दृश्यम 3 यानी दृश्यम द कन्क्लूजन सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन रिलीज हो गई है. जानें कैसी है फिल्म

Drishyam 3 Review In Hindi: दृश्यम 3 सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानें कैसी है अजय देवगन तब्बू की फिल्म
Drishyam 3 Review In Hindi दृश्यम 3 रिव्यू इन हिंदी
नई दिल्ली:

Drishyam 3 Review In Hindi: क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' यानी दृश्यम 3 के साथ एक बार फिर अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में लौट रहे हैं. 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के अवसर पर सिनेमाघरों में अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी फिल्म को रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. 'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जो विजय सलगांवकर (हिंदी) के परिवार और पुलिस के बीच के सस्पेंस और माइंड गेम के आखिरी अध्याय को समेटती है. आइए आपको बताते हैं कैसी है अजय देवगन की दृश्यम 3 द कन्क्लूजन.

दृश्यम 3 की कहानी

दृश्यम सीरीज की पहली फिल्म 2015 में आई थी और दूसरा पार्ट 2022 में. अब चार साल बाद इसका तीसरा और आखिरी पार्ट आया है. 11 के साल सफर में कुछ नहीं बदला. 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां दृश्यम 2 खत्म हुई थी. कुछ समय बीत चुका है. लेकिन सवाल अब भी वही है कि 2 अक्तूबर को क्या हुआ था? वहीं एक बार फिर तबू अपने बेटे को इंसाफ दिलाना चाहती है और पति रजत कपूर के साथ मिलकर दोबारा केस खुलवाती हैं. एक मां-बाप अपने बेटे को लेकर हर हद तक जाना चाहते हैं. अजय देवगन और उनका परिवार मुसीबतों में घिरता नजर आता है क्योंकि यहां लड़ाई परिवार बनाम परिवार की है.

दृश्यम 3 में एक्टिंग

अजय देवगन फिल्म की शुरुआत से फिल्म पर अपनी छाप छोड़ना शुरू कर देते हैं. उनकी ख़ामोशी और आँखों की गहरायी कैरेक्टर को मज़बूत बनाती है और माहौल को इंटेंस करती है. फिल्म में दो नई एंट्री हैं जयदीप अहलावत क्राइम ब्रांच के अफसर तो प्रकाश राज वकील. जयदीप पहले ही सीन से अपने एक्टिंग के जौहर दिखाने लगते हैं जिसमें वे माहिर हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drishyam 3, Drishyam 3 Review, Drishyam The Conclusion, Ajay Devgn, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com