विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2020

Neha Kakkar ने पवन सिंह के भोजपुरी सॉन्ग 'लगावेलू जब लिपिस्टिक' से मचाया धमाल, Video हुआ वायरल

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो मशहूर भोजपुरी गाना 'लॉलीपॉप' गा रही हैं और दर्शक उनके साथ झूमते दिख रहे हैं

Neha Kakkar ने पवन सिंह के भोजपुरी सॉन्ग 'लगावेलू जब लिपिस्टिक' से मचाया धमाल, Video हुआ वायरल
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) कभी सिंगिंग तो कभी डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के लिए जानी जाती हैं. उनके वीडियो आते ही वायरल हो जाते हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का फिर से एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सिंगिंग सेंसेशन भोजपुरी गाने से सबके होश उड़ा रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि  नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का मशहूर गाना 'लगावेलू जब लिपिस्टिक' (Lagawelu Jab Lipistic) गा रही हैं.

नोरा फतेही ने ईजाद की नई 'गाली', Video में बोलीं- अब से इसका ही इस्तेमाल करूंगी...

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो मशहूर भोजपुरी गाना 'लॉलीपॉप' गा रही हैं और दर्शक उनके साथ झूमते दिख रहे हैं. इस वीडियो को भोजपुरी फैनक्लब नाम के यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. नेहा कक्कड़ का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.

रवीना टंडन के साथ रोमांटिक डांस कर रहे थे सनी देओल, तभी बेटे ने स्टेज पर आकर किया कुछ ऐसा- Video हुआ Viral

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपने भाई व संगीतकार-गायक टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर हाल ही में 'भीगी-भीगी (Bheegi Bheegi)' सॉन्ग लेकर आई थीं. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था. उनके इस रोमांटिक गाने को टोनी कक्कड़ और प्रिंस दूबे ने मिलकर लिखा है. नेहा कक्कड़ ने दिलबर, काला चश्मा, गरमी, आंखे मारे, सेकेंड हैंड जवानी, कोका कोला जैसे गाने गाकर सुर्खियां बटोरी हैं. उनके ये गाने खूब सुने जाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Song, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Bhojpuri Song, Lagawelu Jab Lipistick, Lagawelu Jab Lipistic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com