- नेहा धूपिया ने शेयर की वीडियो
- फिल्मफेयर के लिए हो रही हैं तैयार
- बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं नेहा
66वें विमल इलायची फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 (Filmfare Awards 2021) का ऐलान हो गया है. फिल्मफेयर अवार्ड 11 अप्रैल 2021 को कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा. बॉलीवुड सितारों ने फिल्मफेयर में शरीक होने के लिए अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) को भी फिल्मफेयर से इनविटेशन मिल गया है और वे भी बॉलीवुड जगत के सबसे बड़े अवार्ड शो में शिरकत करने के लिए उत्सुक हैं. इसी को लेकर नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे फिल्मफेयर के लिए तैयार होती हुई दिखाई दे रही हैं.
नेहा ने इंस्टाग्राम (Neha Dhupia Instagram) पर अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “बड़े दिन के लिए हम इस तरह तैयार होते हैं. आज एक बड़ा दिन है. शुभकामनाएं”. इस वीडियो में नेहा धूपिया (Neha Dhupia) फिल्मफेयर से इनविटेशन मिलने के बाद अपना मेकअप करवा रही हैं. नेहा (Neha Dhupia Video) की ये वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है और वे वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. जहां कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें उनकी उम्र याद दिला रहे हैं.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
पिछले साल कोरोना महामारी के चलते फिल्म इंडस्ट्री पर ताला लगा गया था. पिछले साल सिनेमाघरों और डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ हुई फिल्मों के आधार पर फिल्मफेयर अवार्ड्स 2021 (Filmfare Awards 2021) की लिस्ट बनाई गई है. सभी केटेगरी के नॉमिनेशंस सामने आ चुके हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किसके हाथ कौन सा अवॉर्ड आता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं