Mahabharat Kunti: बीआर चोपड़ा की महाभारत भारतीय इतिहास के सबसे मशहूर टीवी सीरियल में से एक है. यह सीरियल 38 साल पहले पहली बार दिखाया गया था, लेकिन COVID-19 लॉकडाउन के दौरान जब इसे दोबारा नेशनल टीवी पर दिखाया गया, तो यह फिर से चर्चा में आ गया. आज की नई पीढ़ी भी यूट्यूब पर इसके एपिसोड्स देखा करती है. इस शो के हर किरदार को खूब प्यार मिला. शो में कुंति का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुस्लिम समुदाय ये आती हैं, जिनका नाम है नाजनीन. नाजनीन को दूरदर्शन के महाभारत से बड़ी पहचान मिली, लेकिन फिर उनकी कुछ गलतियों ने उनका करियर बर्बाद कर दिया.

यह भी पढ़ें- जब चंबल में डाकूओं के बीच घिर गई थीं मीना कुमारी, चाकू दिखाकर की अजीब मांग! दहशत से भर गया था माहौल
नाजनीन की दमदार एक्टिंग ने धार्मिक सीमाओं को पार कर दिया, उन्होंने कुंती के किरदार में जो गहराई और संवेदनशीलता दिखाई, उसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई. महाभारत से पहले, नाजनीन बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं. उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया था और अक्सर उन्हें हीरोइन की बहन या सहेली के तौर पर कास्ट किया जाता था.

जया बच्चन की हमशक्ल!
नाजनीन को वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन से मिलती-जुलती शक्ल के लिए काफी पहचाना जाता था, और डायरेक्टर सत्येन बोस ने अपनी पहली फिल्म 'सा रे गा मा पा' में उन्हें इसी समानता की वजह से कास्ट किया था. इसकी वजह से उन्हें अक्सर जया बच्चन की बहन जैसे किरदारों में ही बांध दिया जाता था.

हालांकि नाज़नीन बचपन से ही मशहूर होने का सपना देखती थीं, लेकिन साइड किरदारों में ही बंधे रहने की वजह से वे निराश हो गईं. अपने पूरे फिल्मी करियर के दौरान, उन्हें लगातार सहेली या बहन जैसे किरदार ही निभाने पड़े, जिससे एक मुख्य एक्ट्रेस के तौर पर उनका विकास रुक गया.

यह भी पढें- आज कहां हैं टीवी के लव-कुश? 38 साल बाद पहचानना हुआ मुश्किल, एक्टिंग से दूर कर रहे इस फील्ड में नाम
महाभारत से मिली बड़ी सफलता
उन्हें असली सफलता महाभारत से मिली, जहां उन्हें आखिरकार लाइमलाइट में आने का मौका मिला. कुंती के किरदार ने उन्हें उन आम किरदारों से हटकर पहचान दिलाई, जिनमें उन्हें अक्सर बांध दिया जाता था. उस वक्त ऐसा लगा कि उन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी एक खास जगह बना ली है. हालांकि, उनकी यह शोहरत ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई.

गलत फैसले ने बर्बाद किया करियर
काम पाने की कोशिश में, नाजनीन ने B-ग्रेड फिल्मों का रुख किया. ये एक ऐसा कदम था जो उनके करियर के लिए नुकसानदायक साबित हुआ. 1976 की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'चलते चलते' में नजर आने के बाद, ऐसी ही एक और फिल्म रिलीज होने पर उनकी इमेज बदल गई, और उन्हें अच्छे रोल पाने में काफी मुश्किल हुई. फिल्ममेकर्स उन्हें मेनस्ट्रीम सिनेमा में कास्ट करने से हिचकिचाते थे, और धीरे-धीरे वह गुमनामी में खो गईं.

गुमनाम हुईं नाजनीन
कभी नीतू कपूर की सबसे अच्छी दोस्त के तौर पर जानी जाने वाली नजनीन अब लोगों की नजरों से पूरी तरह ओझल हो चुकी हैं. उन्हें किसी फिल्म या टीवी शो में दिखे हुए 37 साल हो चुके हैं. ऐसा लगता है कि किसी को नहीं पता कि वह कहां हैं, कैसी हैं, या उन्होंने हमेशा के लिए इंडस्ट्री छोड़ दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं