विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 23: धुंरधर 2 की कमाई में चौथे हफ्ते आई गिरावट, जानें वर्ल्ड वाइड कितनी हुई कमाई

ताजा आंकड़ें अनुसार फिल्म ने शुक्रवार को 6.70 करोड़ रुपये कमाए, जो गुरुवार के 7.15 करोड़ रुपये के मुकाबले 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 23:  धुंरधर 2 की कमाई में चौथे हफ्ते आई गिरावट, जानें वर्ल्ड वाइड कितनी हुई कमाई
धुंरधर 2 की कमाई में चौथे हफ्ते आई गिरावट

Dhurandhar 2: The Revenge Box Office Collection Day 23 :  धुरंधर 2 ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने इतिहास रच दिया और रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई. हालांकि अब चौथे सप्ताह में फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. रिलीज के 24वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है, जिससे इसके कुल कलेक्शन पर भी असर पड़ा है.

23वें दिन का कलेक्शन

Sacnilk के ट्रेड डेटा के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 6.70 करोड़ रुपये कमाए, जो गुरुवार के 7.15 करोड़ रुपये के मुकाबले 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है. शुरुआती दिनों की तुलना में यह आंकड़ा काफी कम है.धीरे धीरे फिल्म के लिए लोगों  का उत्साह कम हो रहा है. इस बीच कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसके कारण प्रतिस्पर्धा बढ़ी है. वहीं शुरुआती हाइप भी अब खत्म हो रहा है, ऐसे में वीकडेज में दर्शकों की संख्या में भी कमी देखी गई. 

हालांकि रोजाना के आंकड़ों में गिरावट के बावजूद फिल्म का कुल प्रदर्शन अब भी काफी शानदार है. थिएटर में 23 दिन पूरे होने के बाद 'धुरंधर: द रिवेंज' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,055.12 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है, जबकि भारत में इसकी कुल कमाई 1,263.26 करोड़ रुपये रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म ने 23वें दिन 2 करोड़ रुपये और कमाए, जिससे इसकी कुल विदेशी में होने वाली कमाई 408 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इसके साथ ही फिल्म की दुनिया भर में कुल कमाई 1,671.26 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. 

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' की पत्नी 'बिग बॉस' के इस कंटेस्टेंट के साथ हुई थीं रोमांटिक, घर- घर पसंद किया गया था यह 16 साल पुराना शो, IMDb पर 8.4 रेटिंग

बता दें कि इसका पहला हफ्ता 624.47 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ खत्म हुआ, जिसके बाद दूसरा हफ्ता भी काफी मजबूत रहा और इसने 263.65 करोड़ रुपये और कमाए. इसमें त्योहारों के दौरान दर्शकों की भीड़ और वीकेंड पर हुई ज्यादा कमाई का भी अहम योगदान रहा. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 110.60 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इस दौरान चल रहे IPL सीजन की वजह से दर्शकों की संख्या पर थोड़ा असर पड़ा.

वहीं 23वें दिन फिल्म ने दूसरी भाषाओं में भी अच्छी कमाई की. कन्नड़ वर्जन ने 0.03 करोड़ रुपये, मलयालम ने 0.01 करोड़ रुपये, तमिल ने 0.07 करोड़ रुपये और तेलुगू वर्जन ने 0.09 करोड़ रुपये कमाए. 

फिल्म की कहानी 
19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी के रोल में हैं. एक घटना के बाद वह एक अंडरकवर एजेंट बन जाते हैं और देश के लिए खतरा बने लोगों को खत्म करने के लिए ल्यारी के आपराधिक और राजनीतिक नेटवर्क में घुसपैठ करते हैं.  रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम रोल में हैं. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 23, Dhurandhar 2 Box Office Colleciton, Dhurandhar 2 Box Office, Dhurandhar 2 Box Office Analysis, Dhurandhar 2 Box Office Buzz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com