विज्ञापन
This Article is From May 28, 2024

हार्दिक पांड्या के भाई की पोस्ट पर नताशा ने किया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया यूजर्स ने फिर शुरू कर दी चर्चा

हार्दिक पांड्या से तलाक की खबरों के बीच नताशा ने हार्दिक के भाई कृणाल पांड्या की तस्वीर पर कमेंट किया.

हार्दिक पांड्या के भाई की पोस्ट पर नताशा ने किया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया यूजर्स ने फिर शुरू कर दी चर्चा
हार्दिक के भाई की पोस्ट पर नताशा का कमेंट
Instagram
नई दिल्ली:

पिछले कुछ दिनों से हार्दिक पांड्या और नताशा स्तांकोविक के तलाक की खबरें जोरों पर हैं. तलाक को लेकर एक के बाद तरह की अफवाह आ रही है लेकिन अभी तक ना तो नताशा ने हार्दिक ने इस बारे में कुछ भी कहा है. अब अलगाव की इन खबरों के बीच हार्दिक के भाई कृणाल की पोस्ट पर नताशा का एक कमेंट आया है. ये कमेंट यूं तो तीन दिन पहले आया था लेकिन फिलहाल सबकी नजर इसी पर है और लोगों को कुछ उम्मीद दिखने लगी है. 

दरअसल हार्दिक के भाई ने बच्चों के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों के साथ हार्दिक ने लिखा, हैप्पी प्लेस. इस तस्वीर ने फैन्स के साथ साथ नताशा का भी ध्यान खींचा. फोटो पर कमेंट करते हुए नताशा ने हार्ट आईज वाला इमोजी ड्रॉप किया. अब एक तरफ नताशा ने कमेंट किया दूसरी तरफ एक बार फिर बहस छिड़ गई कि ये दोनों अलग हो रहे हैं या नहीं.

कृणाल की फोटो पर नताशा का कमेंट

कृणाल की फोटो पर नताशा का कमेंट

बता दें कि हार्दिक और नताशा के बीच तकरार की खबरें एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आने लगीं. पोस्ट में दावा किया गया कि नताशा ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम से पांड्या हटा लिया है. इसके अलावा नताशा ने हार्दिक के साथ अपनी सारी रीसेंट फोटोज भी हटा लीं. नताशा इस बार आईपीएल के दौरान भी किसी मैच में नजर नहीं आईं. इस वजह से इन खबरों ने जोर पकड़ लिया कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़. खबरों को मजबूती इसलिए मिलती जा रही है क्योंकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है. अब वक्त ही बताएगा कि इन खबरों के बीच क्या सच है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Pandya Divorce, Hardik Natasa Divorce, Natasa Stankovic, Nataša Stanković, Hardik Pandya, Hardik Pandya And Natasa, Hardik Pandya And Natasa News, Who Is Nataša Stanković, Nataša Stanković Husband, Nataša Stanković Divorce
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com