विज्ञापन

सुंदर पत्नी को लगी पड़ोसियों, देवर और ताई की नजर, पति ने किया ऐसा इलाज ब्रजभाषा गीत 'नस नस क्यों दूखै' हुआ सुपरहिट

ब्रजभाषा का वायरल गाना 'नस नस क्यों दूखै' पति-पत्नी की मजेदार नोकझोंक और प्यार को देसी अंदाज में पेश करता है. इसमें पत्नी की सुंदरता की वजह से उसको नजर लग जाती है. ये गाना सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ है.

सुंदर पत्नी को लगी पड़ोसियों, देवर और ताई की नजर, पति ने किया ऐसा इलाज ब्रजभाषा गीत 'नस नस क्यों दूखै' हुआ सुपरहिट
सज-धजकर घर से निकली बीवी को लगी पूरे गांव की नजर, पति ने ऐसे किया इलाज
YouTube
नई दिल्ली:

जब पत्नी खूबसूरत होती है तो उसकी चिंता उसके पति को सबसे ज्यादा होती है. आज हम आपको एक ऐसा गाना बताएंगे जिसमें गांव की एक खूबसूरत बहू जब घर से सज-संवरकर बाहर निकलती है तो उसको लोगों की नजर लग जाती है. कोई उसे देखता रहता है, कोई तारीफ करता है तो कोई चोरी-छिपे उसकी तस्वीर खींचने की कोशिश करता है. लेकिन परेशानी तब बढ़ती है जब वो इसकी शिकायत अपने पति से करती है. वो बताती है कि उसका शरीर में दर्द होने लगा है, ना वो हिल पा रही है, ना डुल पा रही है. तब उसका पति उसकी असल बीमारी बताता है. वो बोलता है कि वो इतनी सुंदर है कि पूरे गांव की नजर उसको लग गई है. ब्रजभाषा में गाया गया ये गीत इसी नोकझोंक, देसी अंदाज और पति-पत्नी की मजेदार बातचीत से भरा हुआ है. गाने की कहानी में गांव की जिंदगी और रिश्तों की खट्टी-मीठी झलक भी देखने को मिलती है.

पड़ोसियों से लेकर चाची-ताई तक का जिक्र

ये गाना है 'नस नस क्यों दूखै' जिसमें पत्नी अपने पति से शिकायत करती है कि गांव की औरतें और दूसरे लोग उसे देखते हैं. कोई सीटी बजाता है, तो कोई उसकी खूबसूरती की तारीफ करता है. गाने के बोल में चाची, ताई और देवर का जिक्र भी आता है. पत्नी को अपने पति से शिकायत भी है कि वो उसकी फिक्र नहीं करता है. पत्नी की शिकायतें और पति को उसको मनाने का अंदाज इस गाने को और खास बना देता है. इसमें पति-पत्नी के बीच प्यार के साथ हल्की-फुल्की तकरार भी दिखाई गई है. गाने के बोल इस तरह हैं -

पिया मेरी नस-नस क्यों दूखै
बलम मेरी नस-नस क्यों दूखै
न हिलो जाए...न छुको जाए
आज मेरी छाती सी टूटे
पिया मेरी नस-नस क्यों दूखै

गोरी तोए नजर लगी दीखै
हो गोरी नजर लगी दीखै
जा सबरे गांम में टॉप लुगाई बस तू ही दीखै
गोरी तोए नजर लगी दीखै...

यह भी पढ़ें | 57 साल पुराना वो रोमांटिक गाना, भंवरा बने थे हीरो और हीरोइन बनी फूल, दार्जिलिंग की वादियों में गूंजी रफी-आशा

हां घर से निकरूं सज-धज के
मोए टोके लोग-लुगाई

पत्नी की शिकायत सुन पति ने निकाला ये रास्ता

पत्नी अपने पति से कहती है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही, शरीर में दर्द और घबराहट महसूस हो रही है. जवाब में उसका साथी मजाकिया अंदाज में कहता है कि शायद उसे किसी की नजर लग गई है, क्योंकि वह सज-धजकर बाहर निकलती है तो सबकी नजर उसी पर टिक जाती है. दोनों के बीच गांव-घर, परिवारवालों और आसपास के लोगों को लेकर मजेदार बातचीत होती है. लड़की अपनी परेशानियां बताती है, जबकि उसका साथी उसे प्यार से समझाता है कि वह चिंता न करे. आखिर में वह मजाकिया और प्यार भरे अंदाज में उसकी नजर उतारने की बात करता है. कुल मिलाकर गाना देसी बोली, पति-पत्नी की नोकझोंक, प्यार, मजाक और नजर लगने को चुलबुले अंदाज में पेश करता है.

किसने गाया है 'नस नस क्यों दूखै'?

ब्रज रिकॉर्ड्स के इस म्यूजिक वीडियो में अंजलि राघव और करण चौधरी नजर आए हैं. गाने को कबीर सिंघोरा और सरिता यादव ने गाया है. गाने के बोल कबीर सिंघोरा ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक जेपीएस म्यूजिक का है और धुन हिमांशु राजपूत ने तैयार की है. वीडियो का निर्देशन निक्की सिंह ने किया है. इसकी शूटिंग हरियाणा के फतेहाबाद में हुई थी. ब्रजभाषा के शब्द, पति-पत्नी की मजेदार बातचीत के कारण ये गाना खास बनता है और दर्शकों को पसंद बहुत आया है. 

ये गाना सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ है और लोगों ने इस पर खूब रील बनाई हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Desi Songs, Hindi News, Ndtv Hindi, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com