विज्ञापन

टीचर्स डे पर जरुर देखें नेटफ्लिक्स की 10 एपिसोड की सीरीज, अध्यापकों पर भारी पड़ते छात्रों को सिखाते हैं सबक 

10 एपिसोड की नेटफ्लिक्स सीरीज को टीचर्स डे पर देखना ना भूलें, जिसमें अध्यापकों और छात्रों की परेशानियों को दिखाया गया है. 

टीचर्स डे पर जरुर देखें नेटफ्लिक्स की 10 एपिसोड की सीरीज, अध्यापकों पर भारी पड़ते छात्रों को सिखाते हैं सबक 
टीचर्स डे पर नेटफ्लिक्स पर जरुर देखें 10 एपिसोड की सीरीज
नई दिल्ली:

टीचर्स डे 2026 आज यानी 5 सितंबर को मनाया जा रहा है. स्कूलों और कॉलेजों में इस मौके पर छात्र खास तैयारी करते हैं और अपने टीचर्स को सरप्राइज देते हुए उन्हें महत्व देते हैं. लेकिन ये खास दिन अब एक प्रथा बनकर रह गया है क्योंकि आजकल छात्र स्कूल के टीचर्स का सम्मान करते नहीं नजर आते. इसी समाज की सच्चाई को नेटफ्लिक्स की 10 एपिसोड की कोरियन सीरीज में दिखाया गया. सीरीज में कुछ कोरियाई स्कूलों से जुड़ी सच्ची घटना को ड्रामा के रुप में दिखाया गया, जिसमें स्कूलों में टीचर्स और स्टूडेंट के नजरियों को दिखाया गया. हम बात कर रहे हैं Teach You a Lesson सीरीज की, जो 2026 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. 

Teach You a Lesson की कहानी

वेबटून पर आधारित एक्शन ड्रामा सीरीज Teach You a Lesson में स्कूलों में हिंसा, बुलिंग और शिक्षकों के अधिकारों के पतन के बाद साउथ कोरिया की सरकार Educational Rights Protection Bureau (ERPB) की टीम बनाती है, जो स्कूलों में अव्यवस्थित छात्रों, प्रभावशाली माता-पिता और भ्रष्ट टीचर्स की कहानी को बताती है. सीरीज में लीड रोल में किम मू-योल (Kim Moo Yeol) नजर आ रहे हैं, जो एक पूर्व स्पेशल फोर्सेज अधिकारी ना ह्वा जिन हैं. 

ये भी पढ़ें- 48 साल पुराना गाना, गुलजार के लिखे बोल को किशोर कुमार ने गाया था गलत, आज तक नहीं हुआ ठीक, लेकिन फिर भी है सुपरहिट

10 एपिसोड में क्या है?

एपिसोड 1- ना हवा-जिन दैहान हाई स्कूल में प्रभावशाली नेता के बेटे की बुलिंग को खत्म करने की कोशिश करता है, जिसके कारण एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी. 
एपिसोड 2- गुउन हाई-टेक स्कूल में खतरनाक गैंग एक्टिव होता है, जो हिंसा और वैंडलिज्म का सहारा लेते हैं. इसे रोकने के लिए स्पेशल फोर्स स्टाइल तरीकों का इस्तेमाल किया जाता हैं. 
एपिसोड 3- सोयेओन गर्ल्स हाई स्कूल में टीनेज इंफ्लुएंसर अपने टीचर पर झूठे यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है, जिसके कारण वह टीचर खुदकुशी कर लेता है. इसके बाद उस लड़की को सबक सिखाने के लिए EPRB की टीम आती है. 
एपिसोड 4- चुकम्युंग फॉरेन लैंग्वेज हाई स्कूल में एक सम्मानित टीचर पर हमला होता है. लेकिन जब EPRB टीम पता लगाती है तो सच पता चलता है कि स्कूल में टीचर धोखा कर रहे हैं. 
एपिसोड 5- एक प्राइमरी स्कूल टीचर पेरेंट्स द्वारा किए गए मानसिक दबाव से टूट जाती है और आत्महत्या करने की कोशिश करती है. लेकिन EPRB टीम उन्हें बचाती हैं और पेरेंट्स को सबक सिखाती है. 
एपिसोड 6- चार किशोर अपराधी ड्रग्स से जुड़े अपराध करते हैं और नाबालिग होने के कारण सजा से बचने की कोशिश करते हैं. लेकिन EPRB की टीम उन्हें सबक सिखाती है. 
एपिसोड 7- छात्रों में ऑनलाइन फैल रही जुए की लत की सतह तक जाकर EPRB सॉल्यूशन निकालती है. 
एपिसोड 8- एक छात्र ADHD दवाओं का गलत इस्तेमाल कर परीक्षा में बेहतर परफॉर्मेंस करने की कोशिश में लगा रहता है, जिसका कारण उसकी मां होती है. वहीं शिक्षा के दबाव पर EPRB एक्शन लेती हुई नजर आती है. 
एपिसोड 9- जिनवोन हाई स्कूल में ग्यु-चोल की वापसी से विवाद बढ़ता है, जिसने अपनी टीचर का कत्म कर दिया था. वहीं वह एक छात्र को छत से धक्का देकर ERPB को फंसाने की कोशिश करता है.
एपिसोड 10- पब्लिक बैकलैश के बाद ERPB बंद होने के कगार पर पहुंचती है. लेकिन EPRB ग्यु-चोल के ड्रग नेटवर्क और उसकी असली साजिश का पर्दाफाश करते हुए नजर आते हैं. 

नेटफ्लिक्स पर सीजन 2 की है डिमांड

टीचर्स और छात्रों की परेशानियों को दिखाता नेटफ्लिक्स का यह शो कई हफ्तों तक टॉप 10 में रहा था. वहीं अब इसके दूसरे सीजन की डिमांड की जा रही है. जबकि सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि ड्रामा की बजाय सच में एक ऐसी कमेटी होनी जरुरी है. 

ये भी पढे़ं- अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात में अक्षय कुमार ने चुरा ली थी ये चीज, केबीसी में बताया बिग बी का कैसा था रिएक्शन 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teachers Day, Teach You A Lesson Haircut, Bollywood, Netflix
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com